लव मैरिज के बाद अपने ही बन गए जान के दुश्‍मन, प्रेमी जोड़े ने एसपी से मिलकर लगाई बचाने की गुहार

चूरू, 15 सितम्‍बर। राजस्‍थान के चूरू जिले के में लव मैरिज के बाद एक प्रेमी जोड़े की जान पर बन आई है। दोनों ने चूरू पुलिस अधीक्षक से मिलकर सुरक्षा की गुहार लगाई है, क्‍योंकि इनके अपने ही जान के दुश्‍मन बन गए हैं।

churu

दरअसल, चूरू जिले की सुजानगढ़ तहसील के गांव बाघसरा पूर्वी के 24 वर्षीय लालचंद व खारिया कनीराम निवासी 22 वर्षीय मनीषा की छह साल पहले जान पहचान हुई थी। दोस्‍ती प्‍यार में बदली और दोनों ने लव मैरिज का फैसला किया। घर वाले इनके प्रे‍म विवाह के पक्ष में नहीं थे।

मीडिया से बातचीत में मनीषा ने बताया कि उसने परिजनों को काफी बार बताया कि वह लालचंद से प्यार करती है और उससे ही शादी करेगी, लेकिन परिजन इस बात पर सहमत नहीं हुए। इसके चलते परिजनों ने उसके साथ कई बार मारपीट भी की।

3 दिसंबर 2020 को दोनों ने घर से भागकर चूरू जिले के सुजानगढ़ कोर्ट में लव मैरिज कर ली। इसके बाद अपने अपने घर चले गए और लव मैरिज के बारे में घरवालों को कुछ नहीं बताया। लालचंद वैटनेरी कंपाउडर है जबकि मनीषा ने बीएससी फाइनल की है।

मनीषा के परिजन उसके लिए लड़का ढूंढने लगे तब मनीषा ने बताया कि वो तो लालचंद के साथ कोर्ट मैरिज कर चुकी है। यह सुनकर मनीषा के परिजनों का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। परिवार के लोगों ने कहा कि दोनों को गोली मार देंगे या काट डालेंगे। इससे मनीषा डर गई।

उसने यह बात लालचंद को बताई तो वह मनीषा को लेकर सीकर चला गया। वहां कुछ समय रहे। तब भी उनको धमकी मिलती रही। इस पर मनीषा व लालचंद 14 सितम्‍बर को चूरू एसपी के पास पहुंचे और पूरी बात बताई। चूरू एसपी के निर्देश पर पुलिस ने दोनों को सुरक्षा मुहैया करवाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+