चिता पर रखी लाश की अचानक चलने लगी सांसें, फिर हुआ कुछ ऐसा मुर्दे के जिंदा होते ही डॉक्टरों पर लटकी तलवार!
Dead Man Alive: राजस्थान के झुंझुनू जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मुर्दा अंतिम संस्कार के दौरान चिता पर अचानक उठ बैठा। यह घटना वहां मौजूद लोगों के लिए एक डरावना पल बन गई।
मौके पर मौजूद लोग भाग खड़े हुए। घटना और भी दिलचस्प तब हो गई, जब डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित बेबुनियाद साबित हुई। मामले में तीन डॉक्टरों को निलंबित कर दिया गया। आइए जानते हैं पूरा मामला...

दरअसल, गुरुवार को रोहिताश कुमार आश्रय गृह में बेहोश हो गया था। उसे झुंझुनू के बीडीके अस्पताल में डॉक्टरों ने दोपहर 2 बजे उसे मृत घोषित कर दिया। शव को मुर्दाघर में रखा गया और पंचनामा तैयार होने के बाद श्मशान घाट ले जाया गया।
अचानक होश में आया
जब उसे चिता पर रखा गया, तो उसने अचानक सांस लेना शुरू कर दिया। यह देखकर वहां मौजूद लोग घबरा गए और भाग खड़े हुए। एम्बुलेंस बुलाकर उसे तुरंत बीडीके अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उसे गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती किया गया।
समाज में चर्चा का विषय
अंतिम संस्कार के दौरान कुमार के होश में आने की खबर इलाके में तेजी से फैल गई। इस अप्रत्याशित घटना ने वहां मौजूद लोगों को सदमे में डाल दिया। राजस्व अधिकारी महेंद्र मुंड और सामाजिक न्याय विभाग के उप निदेशक पवन पूनिया ने बीडीके अस्पताल का दौरा किया। घटना के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली और चिकित्सा मानकों पर सवाल उठाए गए।












Click it and Unblock the Notifications