राजस्थान : परिवहन इंस्पेक्टर ने ट्रक चालक को दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से पीटा, देखिए वीडियो

परिवहन इंस्पेक्टर ने ट्रक चालक को दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से पीटा

दौसा। राजस्थान के दौसा में परिवहन विभाग के इंस्पेक्टर द्वारा ट्रक चालक को पीटने का मामला सामने आया है। ट्रक चालक का आरोप है कि परिवहन विभाग का इंस्पेक्टर उससे 2000 रुपए रिश्वत मांग रहा था, लेकिन जब उसने रिश्वत देने से मना कर दिया तो उन्होंने उसकी जमकर पिटाई कर दी।

Recommended Video

    राजस्थान : परिवहन इंस्पेक्टर ने ट्रक चालक को दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से पीटा, देखिए वीडियो
    DTO Duasa viral Video

    बता दें इस मामले को लेकर एक पिटाई का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है पुलिसकर्मी कुछ लोगों को बुरी तरह से पीट रहे हैं। इस पिटाई से ट्रक चालक बुरी तरह से घायल हो गया है। मामला बीती रात का है। आरोप है कि परिवहन विभाग के इंस्पेक्टर चेकिंग के नाम पर वसूली कर रहा था। वहीं, पैसे न मिलने पर उसने ट्रक चालक की पिटाई कर दी। वहीं, इस मामले में परिवहन विभाग के इंस्पेक्टर चेतन सैनी का कहना है कि वीडियो को तोड़ मरोड़ के पेश किया गया है। इस वीडियो में सिर्फ एक पक्ष को दिखाया गया है। जब कि मारपीट दोनो तरफ से की गई है।

    वीडियो सामने आने के बाद परिवहन विभाग में हड़कंप मच गया, लेकिन इसके बाद लीपा-पोती करते हुए मामले को दबा दिया गया है। बता दें इस घटना को लेकर कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। इतना ही नहीं परिवहन विभाग और पीड़ित ट्रक चालक के बीच समझौता हो गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+