राजस्थान: चुनाव जीतने के बाद बहू ने ससुर को सौंपा सरपंच पद का चार्ज
करौली। राजस्थान पंचायतीराज चुनाव 2020 के दो चरण पूरे हो चुके हैं। तीसरे चरण का मतदान 29 जनवरी को होना है। जिन ग्राम पंचायत में चुनाव निरस्त हो गए थे, उनमें कोर्ट के आदेश पर मध्य अप्रेल 2020 तक चुनाव सम्पन्न करवाए जाएंगे।

राजस्थान चुनाव के दो चरणों में चुने गए कई सरपंच सुर्खियों में रहे। बात चाहे सीकर की 97 वर्षीय सरपंच विद्या देवी की हो या भीलवाड़ा जिले की ज्ञानगढ़ ग्राम पंचायत में आईएएस की पत्नी को हराकर सरपंच बनीं वर्षा टांक।
इस बीच राजस्थान के करौली जिले की सपोटरा पंचायत समिति की के गांव डिकोली कलां सरपंच भी चर्चा में हैं। वजह ये है कि यहां पर बहू के बाद अब ससुर को सरपंच की कुर्सी मिली है। शनिवार को ससुर ने बहू से सरपंच पद का चार्ज लिया।
बता दें कि डिकोली कलां ग्राम पंचायत में चुनाव 2020 में रामजीलाल को सरपंच चुना गया है। इनसे पहले रामजीलाल की पुत्रवधू सुनीता देवी मीणा सरपंच थीं। बहू ने ग्राम पंचायत की सील, मोहर समेत अन्य दस्तावेज ससुर को सौंपे।












Click it and Unblock the Notifications