Rajasthan Crime News: बहु ने तांत्रिक प्रेमी के साथ ससुर को उतारा मौत के घाट, यूं रची पूरी साजिश

Rajasthan News: राजस्थान के झुंझुनूं में बहू ने बिहार से शूटर बुलाकर ससुर को उतार दिया मौत के घाट, तांत्रिक प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश, खर्चा नहीं देने से की खफा

रिटायर्ड पोस्टमास्टर का मर्डर उसकी बहू ने ही करवाया था इसके लिए बिहार से शूटर बुलाए गए थे, पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का किया खुलासा, आरोपी बहू, उसके प्रेमी व प्रेमी के दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दरअसल पूरा मामला झुंझुनू जिले के पचेरी कलां थाने क्षेत्र के भालोठ गांव का है जहां 1 अप्रैल को सेवानिवृत कर्मचारी भानाराम का संदिग्ध हालत में शव उनके घर पर ही मिला था।

daughter-in-law-along-with-her-tantrik-lover-killed-her-father-in-law-police-arrested-both-of-the

पुलिस अधीक्षक राजर्षिराज वर्मा ने बताया कि पचेरी कला इलाके के भालोठ गांव मे 1 अप्रैल सोमवार की सुबह 6 बजे पति भानाराम 70 को पत्नी भतेरी देवीदेवी चाय देने गई थी तो पति चारपाई पर लहूलुहान पड़ा था। उसकी धारदार हथियार से हत्या की गई थी।

भानाराम के पोते निखिल ने दावा किया कि दादा को कनपटी पर गोली मारी गई है, भानाराम रविवार रात खाना खाकर अपने कमरे में सोए थे।

भानाराम पोस्ट मास्टर के पद से साल 2014 में रिटायर्ड हुए थे। वे भालोठ गांव में रहकर खेती करते थे, उनका एक बेटा रोहिताश मजदूर है, दूसरे बेटे राजेंद्र की मौत हो चुकी है,पुलिस ने मामले की जांच की तो शक मंजू पत्नी रोहिदास की तरफ गया।

ससुर से 25 साल से थे अवैध संबंध
पुलिस जांच में सामने आया कि भानाराम का बहु मंजू के साथ 25 साल से अवैध संबंध थे, मंजू की कुछ समय पहले हरियाणा के नारनौल निवासी मानसिंह उर्फ फौजी से जान पहचान हुई थी।

मंजू ने पुलिस को बताया कि मानसिंह ने उसे तंत्र-मंत्र से वश में कर लिया था, मंजू और मानसिंह के बीच प्रेम प्रसंग हो गया, मंजू को मानसिंह ने बताया कि वह वाराणसी (यूपी) में घाट पर रह रहा है, उसका पालन पोषण लाल बाबा ने किया है, उसने श्मशान घाट में आधे जेल सुबह का मांस खाकर तंत्र विद्या प्राप्त की है।

यह सिद्धि 62 दिन में प्राप्त होती है वह जमीन में गढ़ा धन निकाल सकता है, मानसिंह की बातों में आकर मंजू ने उसे नारनौल में किराए का मकान दिलाया था। मंजू तीन-चार दिन अपने प्रेमी मानसिंह के पास जाने लगी मंजू को छोड़ने मानसिंह उसके ससुराल तक आने लगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+