Cyclone Biparjoy Rajasthan: चक्रवाती तूफान से बचने के लिए सीमेंट के कट्टों में छुपे राजस्थान के लड़के
राजस्थान के इन दोनों लड़कों ने चक्रवाती तूफान बिपोर्जॉय पर कॉमेडी वीडियो बनाया है।
Cyclone Biparjoy Updates: अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान बिपोर्जॉय गुजरात के बाद अब राजस्थान की ओर रुख कर चुका है।
चक्रवाती तूफान को देखते हुए राजस्थान में हाईअलर्ट जारी है। जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, पाली, बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, अजमेर और टोंक समेत 15 जिलों में एडवाइजरी जारी की गई है।

Recommended Video
चक्रवाती तूफान से बचने के लिए सीमेंट के कट्टों में छुपे राजस्थान के लड़के
चक्रवाती तूफान बिपोर्जॉय से बचने के लिए सरकार के अलावा आमजन भी अपने स्तर पर हर संभव कोशिश कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर चक्रवाती तूफान से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में राजस्थान के दो युवक खुद को सीमेंट के कट्टों में छुपाए खड़े नजर आ रहे हैं। दरअसल, यह कॉमेडी वीडियो है, जो himmtaram_khadav नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है।
उधर, मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान में यह साइक्लोन दक्षिण दिशा से प्रवेश करेगा। फिर इसका रुख राजस्थान को पार करके पाकिस्तान की ओर हो जाएगा। उधर, चक्रवाती तूफान का सबसे ज्यादा असर गुजरात के तटीय इलाकों में देखा जा रहा है। वहां एक लाख लोगो को शेल्टर होम भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications