Rajasthan News: पत्नी ने बेची भैंस,तो सनकी पति ने कर दिया यह कांड...जानिए पूरा मामला
Rajasthan Murder News : शराब की लत ऐसी कि गुस्साएं पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट कर मौत के घाट उतार दिया। हद तो तब हुई जब खुद पति ने जहर कर आत्महत्या कर ली।
राजस्थान के दौसा में एक सनकी पति ने शराब के नशे में धुत्त होकर पत्नी को कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी में सामने आया है कि पूरा झगड़ा एक भैंस को बेचने को लेकर शुरू हुआ था।

दौसा सदर थाना इंचार्ज सोहनलाल ने बताया कि कंट्रोल रूम पर आज मंगलवार की सुबह चैन सिंह नाम के व्यक्ति ने फोन कर मर्डर की सूचना दी थी। उसने कहा था कि बड़े भाई जयप्रकाश गुर्जर (32) ने अपनी पत्नी अनिता देवी (30) को मार डाला है।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। लोटवाड़ा गांव में जयप्रकाश के घर के चौक में चारपाई पर अनिता का शव पड़ा मिला। उसकी गर्दन और छाती पर धारदार हथियार के दो गहरे जख्म के निशान थे। घर में महिला का देवर चैन सिंह, उसकी पत्नी, बुजुर्ग मां और 4 बच्चे थे।
पूछताछ में सामने आया कि जयप्रकाश का पत्नी अनिता से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। जयप्रकाश शराब पीता था। घर खर्च अनिता देवी एक भैंस पालकर चलाती थी। कुछ दिन पहले जयप्रकाश ने भैंस को 30 हजार रुपए में बेच दिया था।
आशंका जताई जा रही है कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई। इसके बाद जयप्रकाश ने कुल्हाड़ी से पत्नी का मर्डर कर दिया। मौके से एफएसएल टीम ने सबूत जुटाए।
पुलिस ने जयप्रकाश के मोबाइल की डिटेल निकाली। घर के नजदीक ही बाणगंगा नदी एरिया में रेल पुल के पास उसकी लोकेशन मिली।
सदर थाना पुलिस की टीम ने सर्च किया तो जयप्रकाश नदी एरिया में मृत पड़ा मिला। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।
दौसा डिप्टी एसपी रवि प्रकाश शर्मा व थाना इंचार्ज सोहनलाल मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए, इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल दौसा की मॉर्च्युरी में रखवाया। प्रथम दृष्टया जहर पीकर सुसाइड का मामला लग रहा है।
पुलिस ने बताया कि चैन सिंह जयपुर रहता है। वह कुछ दिन पहले ही अपने घर लोटवाड़ा आया हुआ था। उसी ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
जयप्रकाश और अनिता के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा राजवीर 11 साल का और छोटा बेटा सिद्धांत 9 साल का है। महिला का पीहर बांदीकुई थाना इलाके के बसवा के गांव देवाड़ा में है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications