राजस्थान में पकड़ी गई हरियाणा की 35 लाख की शराब, आरोपी ऐसे आए पुलिस की गिरफ्त में

उदयपुर। शराब तस्करी कम होने की बजाय दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। हरियाणा से रोजाना भारी मात्रा में अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। ऐसे में राजस्थान में उदयपुर के खैरवाड़ा थाना पुलिस के हाथों बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने कंटेनर में छिपाकर गुजरात ले जाई जा रही हरियाणा निर्मित अवैध शराब की खेप जब्त की है। ड्राइवर और क्लीनर कपड़े की गांठो की आड़ में कंटेनर में छिपाकर शराब को गुजरात ले जा रहे थे।

container filled with liquor seized by police

थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि उन्हें अपने सूत्रों से सूचना मिली कि भारी मात्रा में अवैध शराब गुजरात ले जाई जा रही है। फिर उन्होंने कंटेनर की तलाशी शुरू कर दी। कंटेनर को जब्त कर थाने लाया गया वहीं चालक नारायणपुर अलवर निवासी अशोक यादव और उसी के गांव के रहने वाले खलासी दिलीप को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पकड़े गए चालक और खलासी ने अपना जुर्म कबूला है। अलवर में उन्हें यह कंटेनर सौंपा गया और मोबाईल नम्बर देकर गुजरात बोर्डर पर शराब छोड़ने की बात कही थी। बोर्डर से दुसरे लोग कंटेनर लेकर जाते।

अजमेर की आदर्श नगर थाना पुलिस ने भी बस के दो यात्रियों से 28 बोतल अवैध हरियाणा निर्मित शराब जप्त की है। तलाशी में बोतलें मिलने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया और शराब की बोतलें जब्त की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+