Rajasthan News: कांग्रेस प्रवक्ता मनीष मेवाड़ा गिरफ्तार,पूर्व सीएम अशोक गहलोत से था गहरा नाता !

Congress Leader Manish Mewada Arrested: राजस्थान कांग्रेस के नेता मनीष मेवाड़ा को गुजरात पुलिस ने बूंदी से गिरफ्तार कर लिया है। मनीष मेवाड़ा राजस्थान कांग्रेस में प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। मेवाड़ा की गिरफ्तारी को लेकर कई चर्चाएं हो रही है।

राजस्थान कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष मेवाड़ा को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को राजस्थान पहुंची गुजरात पुलिस मनीष मेवाड़ा को गिरफ्तार कर अपने साथ लेते चली गई। मनीष मेवाड़ा पर डेढ़ करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला बताया जा रहा है।

कांग्रेस नेता पर आरोप है कि उनके खाते से डेढ़ करोड़ रुपए की राशि की धोखाधड़ी की गई है। गुजरात पुलिस ने एक के बाद एक हुए करोड़ों रुपए के ट्रांजैक्शन का पता लगाया तो कांग्रेस नेता मनीष मेवाड़ा के अकाउंट में ट्रांजैक्शन हो रहे थे।

congress-spokesperson-manish-mewada-arrested-in-bundi-rajasthan-has-deep-ties-with-former-cm

उधर मनीष मेवाड़ा की गिरफ्तारी के बाद परिवार व उनके समर्थक कोतवाली थाने पुलिस पहुंच गए थे. जहां गुजरात पुलिस से उन्होंने से कई प्रकार की दलीलें भी पेश की। लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी।

कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुजरात के मेहसाणा इलाके के एक व्यक्ति जिसका नाम रमणी शंकर पटेल बताया जा रहा है, उसके साथ डेढ़ करोड़ रुपए का फ्रॉड हुआ था। जिस अकाउंट में इस फ्रॉड की राशि गई वह अकाउंट कांग्रेस नेता मनीष मेवाड़ा की थी। जिसमें डेढ़ करोड़ रुपए की एंट्री के सबूत गुजरात पुलिस को मिले।

6 महीने के भीतर डेढ़ करोड़ रुपए की राशि को बूंदी के बैंक से भी निकाला गया। जांच पड़ताल करने के बाद गुजरात पुलिस बूंदी की कोतवाली थाना पहुंची जहां पर पूरे मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी।

यहां देवपुरा स्थित आवास से मनीष मेवाड़ा को हिरासत में लेकर वापस कोतवाली थाना लाया गया। जहां गुजरात पुलिस ने पूछताछ की जिस पर कांग्रेस नेता मनीष ने बूंदी शहर के एक इंश्योरेंस कंपनी के कर्मचारी का नाम बताया।

मेवाड़ा ने कहा कि मैं मेरा करंट अकाउंट इंश्योरेंस कंपनी के एक कर्मचारी को दिया हुआ था और वह हर महीने उन्हें 50 हजार रुपए देता था। जब अचानक से डेढ़ करोड़ रुपए की एंट्री का मैसेज उनके मोबाइल पर प्राप्त हुआ तो उन्होंने तुरंत बैंक में जाकर अकाउंट को भी फ्रीज करवा दिया था।

हालांकि कांग्रेस नेता ने डेढ़ करोड़ रुपए की हेराफेरी की बातों को झूठा बताया है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता मनीष मेवाड़ा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा की टीम से भी जुड़े हुए थे और लंबे समय से जिला कांग्रेस कमेटी व प्रदेश में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+