कांग्रेस की छठी लिस्ट में सचिन की चली... और काट दिया गहलोत के पायलट डॉ.महेश जोशी का टिकट
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने शनिवार देर रात उम्मीदवारों की छठी सूची जारी कर दी। इस सूची में 22 विधानसभा सीटों के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा की जबकि भरतपुर सीट गठबंधन के तहत आरएलडी के लिए छोड़ी गई है।

कांग्रेस पार्टी ने बड़ा उलटफेर करते हुए सीएम अशोक गहलोत के सबसे चहेते जयपुर के हवा महल विधानसभा सीट से मौजूद विधायक और सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. महेश जोशी का टिकट काट लिया है। यहां जयपुर कांग्रेस अध्यक्ष आर.आर तिवारी को प्रत्याशी बनाया गया है।
आर.आर तिवाड़ी ने सूची जारी होने से पहले ही शनिवार सुबह नामांकन दाखिल कर दिया था। वहीं सीएम के दूसरे चहेते कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल का कोटा उत्तर से और आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेद्र राठौड़ का भी अजमेर उत्तर से टिकट फाइनल नहीं हुआ है।
इसी तरह कांग्रेस ने लिस्ट में जयपुर के विद्याधर नगर विधानसभा सीट पर पूर्व प्रत्याशी रहे सीताराम अग्रवाल को वापस पार्टी ने प्रत्याशी बनाकर मौका दिया है। हालांकि सीताराम अग्रवाल भी शनिवार सुबह बतौर कांग्रेस प्रत्याशी अपना नामांकन पहले ही दाखिल कर चुके हैं बताया जा रहा है। प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही पार्टी के स्तर पर इन दोनों ही नेताओं को सूचना देकर नामांकन दाखिल करने के निर्देश दिए गए थे। मौजूदा सूची में जयपुर की झोटवाड़ा विधानसभा सीट जहां से मौजूदा कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारिया विधायक है उसे पर अभी तक पार्टी ने किसी भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है जो सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
गठबंधन के तहत भरतपुर सीट आरएलडी के लिए छोड़ी-
मौजूदा प्रत्याशियों की सूची में भरतपुर सेट को कांग्रेस ने अपने गठबंधन के तहत आरएलडी के तहत खाली छोड़ा है। बताया जा रहा है इस सीट पर आरएलडी डॉक्टर सुभाष गर्ग को अपना प्रत्याशी बन सकती है वर्तमान में सुभाष गर्ग यहां से विधायक और अशोक गहलोत सरकार में मंत्री है।
अनुशासन समिति ने काटा जोशी का टिकट
राजस्थान कांग्रेस छठीं लिस्ट में अभी भी कई चर्चित चेहरों के नाम गायब हैं। इनमें तीन नाम कोटा उत्तर से मंत्री शांति धारीवाल, जयपुर की झोटवाड़ा सीट से लालचंद कटारिया और आरटीडीसी के चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ की सबसे ज्यादा चर्चा है। हाईकमान के खिलाफ बगावत करने वाले ये वही नेता हैं, जिन्होंने पिछले साल सितंबर में कांग्रेस हाईकमान के खिलाफ बगावत की थी। तब इन नेताओं ने कहा था कि वो आलाकमान के आदेश नहीं मानेंगे।
इस पर पार्टी की अनुशासन समिति ने नोटिस भेजे थे और जवाब मांगा था। दरअसल, पिछले साल 25 सितंबर को कांग्रेस हाईकमान ने तत्कालीन प्रदेश प्रभारी अजय माकन और ऑब्जर्वर के रूप में मल्लिकार्जुन खड़गे को जयपुर भेजा था। वहां विधायकों की एक बैठक होनी थी। जिसमें सचिन पायलट और उनके खेमे के विधायक सीएम आवास पहुंच गए थे और गहलोत कैंप का इंतजार किया जा रहा था। इसी दौरान इन तीनों दिग्गज नेतओं ने हाई कमान का फैसला मानने से इंकार कर दिया था। इसलिए तीनों नेतओं को हाई कमान की अनुशासन टीम ने नोटिस थामाया था और अब इसी आधार पर तीनों के टिकट काटने की शिफारिशें हुई है।
इन तीनों की वजह से पायलट नहीं बन पाए सीएम
जब सीएम आवास पर बैठक बुलाई गई तो इसी के दौरान एक सीक्रेट बैठक गहलोत के करीबी मंत्री शांति धारीवाल के आवास पर बुलाई गई। इन विधायकों ने एकजुट होकर सीएम आवास की उस बैठक का विरोध किया और दावा किया कि सचिन पायलट को विधायक दल का नेता चुनने के लिए हाईकमान ने यह बैठक बुलाई है। गहलोत कैंप के 80 से ज्यादा विधायक रात में ही बस में सवार होकर स्पीकर सीपी जोशी के आवास पर पहुंचे और सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया।इस पूरे घटनाक्रम में शांति धारीवाल,डॉ.महेश जोशी और राजेंद्र राठौड़ ने न सिर्फ बगावत की, बल्कि धारीवाल ने आलाकमान को सीधे चुनौती भी दे डाली। उसके बाद इन तीनों नेताओं को पार्टी की तरफ से नोटिस दिया गया था।
कांग्रेस की छठी लिस्ट में सचिन के उतरे पायलट
कांग्रेस ने छठी लिस्ट निकालते हुए 23 प्रत्याशियों के नाम चुनावी मैदान में उतार दिए हैं। इन नामों में अधिकांश नाम नए चेहरे हैं। इनमें से 21 नाम नये हैं। वहीं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वर्तमान कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रवाल को विद्याधर नगर से टिकट दिया गया है। सीताराम बीजेपी की दीया कुमारी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।
वह इससे पहले यही से चुनाव हार चुके हैं। वहीं पूर्व बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के सामने आमेर से पिछली बार सतीश पूनिया से चुनाव हारने वाले प्रशांत शर्मा को फिर से टिकट दिया गया है। पूनिया चार साल तक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रहे और अब विपक्ष के उपनेता हैं। वहीं इस लिस्ट में पूरी तरह पूर्व डिप्टभ् सीएम सचिन पायलट की चली है। सचिन पायलट खेमे के नेता अभिमन्यु पूनिया को संगरिया से टिकट मिला है। एनएसयूआई के पूर्व राजस्थान अध्यक्ष नईमुद्दीन गुड्डु को लाडपुरा से टिकट दिया गया है। नईमुद्दीन इससे पहले दो बार चुनाव हार चुके हैं।
यहां से पति-पत्नी लड़ेंगे चुनाव
इस बार चुनाव में दांतारामगढ़ सीट पर चुनाव पति बनाम पत्नी का है। जननायक जनता पार्टी (JJP) ने रीता चौधरी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है, जबकि कांग्रेस ने उनके पति और मौजूदा विधायक वीरेंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications