एक के बाद एक रैली करके कांग्रेस राजस्थान में इस तरह से निकालेगी बीजेपी की हवा

जयपुर। राजस्थान में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीति भी तेज होती जा रही है। इस महीने की शुरुआत में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने 'राजस्थान गौरव यात्रा' की शुरुआत की। उन्होंने जनता का आह्वान किया कि प्रदेश में बार-बार सरकार बदलने की परम्परा को तोड़ें और भाजपा को फिर से मौका दें।

congress plan mega rally in rajasthan

इससे ही राजस्थान का विकास और तेज हो सकेगा। इधर, कांग्रेस ने भी तय कर लिया है कि वसुंधरा राजे की यात्रा का जवाब रैली से दिया जाएगा। कांग्रेस ने तय किया है कि वह हर सम्भाग में 24 अगस्त से संकल्प रैली निकालेगी। कांग्रेस इस रैली के जरिए सरकार की कमियों को जनता के बीच रखेगी और अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मौका देने की आह्वान करेगी। रैली की कमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट और राष्ट्रीय महासचिव व दो बार मुख्यमंत्री रहे अशोक गहलोत सम्भालेंगे।

राजस्थान में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं और दोनों ही पार्टियां इस चुनाव को लेकर कमर कस रही हैं। राजस्थान में भाजपा के लिए पहले प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी और इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चुनावी बिगुल बजाकर कार्यकर्ताओं में उत्साह भर चुके हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजस्थान गौरव यात्रा के तहत यह कमान संभाल रखी है।

राजस्थान में मुख्यमंत्री ने हमेशा विपक्ष में रहते हुए रैलियां निकाली हैं और दोनों बार वर्ष 2003 व वर्ष 2013 में भाजपा की सरकार बनी है। अब पहली बार वे सत्ता में रहते हुए राजस्थान गौरव यात्रा निकाल रही हैं। पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के कारण उन्होंने भरतपुर सम्भाग की यात्रा स्थगित की। इस बीच कांग्रेस ने संकल्प रैली के रूप में भाजपा को जवाब देने की रणनीति बना ली है।

कांग्रेस के लिए चुनावी मैदान तैयार करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने जयपुर में रोडशो किया और सभा को भी सम्बोधित किया। इससे कांग्रेस में उत्साह है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इसी उत्साह को बरकरार रखने के लिए हर सम्भाग में संकल्प रैली करेगी। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि संकल्प रैली के तहत हर सम्भाग में एक जिला चुना जाएगा, जहां ये रैली निकाली जाएगी।

कार्यक्रम के अनुसार संकल्प रैली 24 अगस्त को उदयपुर संभाग के चित्तौड़गढ़ में, 28 अगस्त को बीकानेर के चूरू में, 5 सितम्बर को जोधपुर संभाग के बाड़मेर में आयोजित होगी। वहीं, 10 सितबर को भरतपुर संभाग के करौली में, 12 सितबर को अजमेर संभाग के नागौर में संकल्प रैलियों का आयोजन किया जाएगा। जयपुर में सबसे अंत में संकल्प रैली का आयोजन होगा।

रैली में जनता को भाजपा के भ्रष्टाचार और समाज को तोड़ने की राजनीति के बारे में बताया जाएगा। हालांकि, रैली की शुरुआत पहले कोटा संभाग से 16 अगस्त से होनी थी, लेकिन उसे स्थगित कर दिया गया था। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि प्रदेश की भाजपा सरकार को चुनाव में जनता की याद आई है, इससे पहले वे जनता की अनदेखी करती रही। अब खो चुके जनाधार को पाने के लिए वसुंधरा राजे राजस्थान गौरव यात्रा निकाल रही है। कांग्रेस ने लगातार ये आरोप लगाया है कि इस यात्रा में सरकारी धन व मशीनरी का दुरुपयोग हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+