Rajasthan News: कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अमी याग्निक ने भाजपा पर साधा निशाना

Rajasthan News: कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सासद अमी याग्निक ने आज जोधपुर में भाजपा को जमकर आड़े हाथों लिया।

भाजपा की केंद्र सरकार के 10 साल के कार्यकाल को लेकर पलटवार करते हुए कहा कि "भाजपा का शासन अन्याय काल" है।

congress-national-spokesperson-and-rajya-sabha-mp-ami-yagnik-strongly-attacked-the-bjp-in-jodhpur-to

जोधपुर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद अमी याग्निक एकदिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुची उन्होंने आज पत्रकारों से वार्ता की।

पत्रकार वार्ता कर भाजपा की केंद्र सरकार पर जमकर तंज कसे और कहा कि यह अन्याय इतिहास के पन्नों पर दर्ज किया जाएगा।

बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, किसान आंदोलन और इलेक्ट्रॉन ब्रांड को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने मजदूरों को सोशल सिक्योरिटी देने के लिए कुछ नहीं किया।

किसानों के लिए एमएसपी लागू करने की बात कही लेकिन लागू नहीं की गई और आज किसानों को एक बार फिर सड़कों पर उतरना पड़ रहा है।

किसानों की आय दुगनी करने की बात कही गई थी लेकिन सरकार तीन काले कानून ले आई जिस पर उन्हें मुंह की खानी पड़ी ।

पिछली बार हुए किसान आंदोलन में 700 किसानों की मौत हुई, किसान आज भी सड़क पर हैं और उनसे किसी को बात करने का वक्त नहीं है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां भाजपा के नेता जनता की भलाई के दावे कर रहे हैं वही देश के किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए उनके पास समय नहीं है।

न्नदाता किसानों की राह में फूल की जगह कांटे और बैरिकेड लगाकर परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जहां एक तरफ नारी सशक्तिकरण के दावे कर रही है।

लेकिन वर्तमान हालात में महिलाओं और बालिकाओं के साथ अत्याचार की घटनाओं में इजाफा हुआ है और उसके प्रत्यक्ष प्रमाण है।

राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने अपने साथ हुए शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना में न्यायिकता प्रदर्शन किया लेकिन सरकार ने दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

महिला सुरक्षा पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मणिपुर मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि पुरुष नेताओं और मंत्री के साथ ही एक भी महिला मंत्री इस मुद्दे पर नहीं बोली, जिससे उनकी मानसिकता का पता लग रहा है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने इलेक्ट्रोल बांड पर बोलते हुए कहा कि इलेक्ट्रोल बांड के पैसे एक ही पार्टी को गए हैं यह कितने पैसे किन लोगों के हैं।

उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर जहां विपक्ष को सरकार के इशारे पर सरकारी एजेंसिया परेशान कर रही है। लेकिन भाजपा के पास आए 600 करोड़ के मामले में कोई भी जवाब तलब नहीं किया गया।

जिसे लेकर लेकिन सुप्रीम कोर्ट तक यह सवाल खड़े किए गए इसके लिए अधिकृत एसबीआई बैंक को भी इसकी जानकारी चुनाव आयोग को देने के निर्देश दिए हैं।

याग्निक ने कहा कि इंडिया गठबंधन अच्छा काम कर रहा है आने वाले चुनाव में सामाजिक न्याय, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर लड़ा जाएगा।

टिकटों के वितरण को लेकर विपक्ष गठबंधन में उठ रहे सवाल और संदेहों को लेकर कहा कि कोई नई व्यवस्था होगी तो उनको मीडिया के सामने रखा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+