Rajasthan News: प्रदेश में प्रशासनिक तबादले क्या धर्म-जाति देखकर हुए ? भाजपा-कांग्रेस में छिड़ी रार

Rajasthan Letest News: प्रदेश में प्रशानिक अधिकारियों के ट्रांसफर को लेकर कांग्रेस और भाजपा में सिसायी जंग छिड़ गई है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने तबादलों को लेकर जहां भाजपा को घेरा तो वहीं भाजपा प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने करारा जवाब देकर पलटवार किया है।

congress-leaders-made-allegations-regarding-religion-and-caste-in-the-recent-administrative-transfer

राजस्थान में IAS-IPS अधिकारियों के ट्रांसफर होने पर पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने भजन लाल सरकार पर निशाना साधा है और कहां पर्ची से ही तबादले हो रहे है।

पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने सरकार पर चुटकी लेते हुए कहा कि प्रदेश सरकार राजस्थान में पर्ची से ही तबादले कर रही है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को तबादलों में मिले गुलदस्तों के फूल सूखे भी नहीं थे, और उससे पहले ही दूसरी जगह तबादला हो जा रहा है।

भाजपा कार्यकर्ता कई जगह अधिकारियों को ऐसे गुलदस्ते दे रहे हैं, जैसे उन्होंने ही कोई अपना मेहमान बुलाया हो। वहीं गोविंद डोटासरा के बयान पर राजस्थान बीजेपी के प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने पलटवार किया है।

भाजपा प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद डोटासरा के गुलदस्ते वाले बयान का सोशल मीडिया 'X' पर जवाब दिया है।

भारद्वाज ने लिखा कि आपकी पर्ची तो बिड़ला ऑडिटोरियम में ही निकल गई थी। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डोटासरा की पर्ची तो तभी निकालवा दी थी, जब सम्मानित हो रहे शिक्षकों से यह पूछ लिया था कि, आप लोगों से ट्रांसफर के पैसे तो नहीं लिए जाते? और शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा की ओर इसारा करते हुए सभी शिक्षकों ने कहा था, कि हां पैसे लिए जाते हैं.

राजस्थान बीजेपी के प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने 'एक्स' पर लिखा कि वैसे तो आपके राज में जो तबादला उद्योग चलता था, 5 साल में एक-एक अधिकारी के 15-15 बार तबादले कर दिये थे।

तब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के फूल नहीं सूखते थे? उन्होंने आगे लिखा, कि 'ओहो, वो कैसे सूखेंगे'? वो तबादले तो सुविधा शुल्क के साथ होते थे'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+