VIDEO: राजस्थान में कांग्रेस नेता ने सुरक्षा गार्ड से उतरवाए जूते
जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस की किसान पदयात्रा के दौरान उस वक्त लोग हतप्रभ रह गए जब नेता विपक्ष रामेश्वर डूडी ने सुरक्षा गार्ड से जूते खुलवाए। इतना ही नहीं सुरक्षा गार्ड ने उनके मोजे भी उतारे। वहीं कांग्रेस के ही पीसीसी सदस्य सचिन पालयट भी मौजूद थे। उन्होंने खुद अपने जूते उतारे। दरअसल, सभी झालावाड़ के खानपुर में आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर गए थे। घटना गुरुवार सुबह 10 बजे की है, जब किसानन्याय पद यात्रा के खानपुर में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र चांदखेड़ी जैन मंदिर में पीसीसी चीफ सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने भगवान आदिनाथ की पूजा अर्चना कर किसान पद यात्रा को रवाना करने पहुंचे थे।













Click it and Unblock the Notifications