Rajasthan News: हाड़ौती में भाजपा के गढ़ को भेदने के लिए कांग्रेस ने प्रमोद जैन को दी बड़ी जिम्मेदारी
Rajasthan News: राजस्थान में हाड़ौती सियासत का सबसे मजबूत अखाड़ा माना जाता है। तो वहीं यह भाजपा का लम्बे समय से गढ़ रहा है। अब इस गढ़ को ढहाने की जिम्मेदारी कांग्रेस ने प्रमोद जैन भाया को दी है।
हाड़ौती में चार जिलों की हमेशा चर्चा होती है, जिनमें बूंदी,बारां,झालावाड़ और कोटा शामिल है। यह इलाका जहां पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का अभेद्य किला बना हुआ है।

तो वहीं अब भाजपा के इस किले को जीतने के लिए कांग्रेस ने राजस्थान के पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया को बड़ी जिम्मेदारी दी है।
इसमें दो लोकसभा सीटें है। जिसमें कोटा-बूंदी लोकसभा सीट पर वर्तमान में ओम बिरला सांसद है तो वहीं बारां-झालावाड़ से वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यंत सिंह लगातार चार बार से सांसद है।
एक ओर ओम बिरला को भाजपा का ब्रह्मास्त्र माना जाता है तो वहीं दुष्यंत सिंह अपने क्षेत्र के फायरब्रांड नेता माने जाते है।
अब कांग्रेस ने भाजपा के इस ब्रह्मास्त्र का तोड़ खोजने की कवायद शुरू की है। इस कवायद में पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया को बारां-झालावाड़ लोकसभा सीट के साथ चूरू,बीकानेर,श्रीगंगानगर का प्रभारी बनाया गया है।
हालांकि पिछले 10 सालों से बारां-झालावाड़ और कोटा-बूंदी दोनों ही लोकसभा सीटों पर भाजपा के सांसद निर्वाचित है।लेकिन इस बार कांग्रेस के पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया के भरोसे क्या चमत्कार कर पाती है। यह कहना जरा मुश्किल है।
आपकों बता दे कि राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा के साथ सभी राजनैतिक दलों ने लोकसभा चुनावों को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।
प्रदेश में सभी 25 सीटों पर चेहरों की तलाश के साथ सर्वे का काम भी शुरु हो गया है। ऐसे में राजस्थान की सबसे चर्चित लोकसभा सीट बारां झालावाड़ पर कांग्रेस से कौन उम्मीदवार होगा इसको लेकर भी चर्चाएं हो रही है।
इधर पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में खान मंत्री रहे अंता से विधायक रहे प्रमोद जैन ने खुद को चुनाव लड़ने से इंकार जरूर किया है और कहां है कि पार्टी जो भी बारां झालावाड़ लोकसभा क्षेत्र के लिए निर्णय करेगी अच्छा निर्णय करेगी।
पूर्व मंत्री प्रमोद जैन से बातचीत के अंश
Rajasthan News: लोकसभा चुनावों पर क्या बोले पूर्व मंत्री प्रमोद जैन @PramodBhayaINC pic.twitter.com/SNzDnNLW0C
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) February 12, 2024
वन इंडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने कहा कि लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष,वरिष्ठ नेता एक जुट होकर चुनाव लड़ रहे है। मुझे झालावाड़ लोकसभा क्षेत्र में कॉर्निडेनटर लगाया है। यहां के सभी कांग्रेसी पदाधिकारियों,जिलाध्यक्षों,कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर राय जानी है।
अब स्क्रीनिंग कमेटी में हुए फैसले के बाद चूरू,गंगानगर,बीकानेर लोकसभा सीटों पर भी लगाया है। वहां जाकर सभी कांग्रेसी पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर राय लेंगे। उस चर्चा के बाद कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों की राय से प्रदेशाध्यक्ष और स्क्रीनिंग कमेटी को बताएंगे।
सभी लोगों की राय का ख्याल रखने की कोशिश करेंगे ताकि कार्यकर्ताओं की मंशा के अनुसार प्रत्याशी का चयन हो सके। ताकि लोकसभा चुनावों में अच्छे रिजल्ट आ सके ।
लोकसभा चुनावों में खुद के चुनाव लड़ने के सवाल पर प्रमोद जैन ने कहा कि मेरा अभी चुनाव लड़ने का मन नहीं है। आलाकमान जो भी निर्णय करेगा वो अच्छा निर्णय करेगी।












Click it and Unblock the Notifications