कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे गोविंद राम मेघवाल का दावा, कहा-'पार्टी अगली बार जीती तो CM बनेंगे अशोक गहलोत'
Rajasthan News: राजस्थान के सियासी गलियारों में गहलोत सरकार के पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल के एक वीडियो की खूब चर्चा हो रही है। इस वीडियो में मेघवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सिर्फ एक साल छोटे अशोक गहलोत के फिर से मुख्यमंत्री बनने की बात कर रहे हैं। गोविंद राम मेघवाल के मुताबिक राजस्थान में चार साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के जीतने पर अशोक गहलोत ही मुख्यमंत्री बनेंगे। उनका दावा है कि अशोक गहलोत ने सिर्फ मुख्यमंत्री पद की रेस में है। बल्कि वह इस दौड़ में पहले नंबर पर हैं। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत के विकास कार्यों की हर जगह चर्चा है। उन्होंने दावा किया कि अगर हाई कमान चाहेगा तो वह फिर से कम बन सकते हैं।
पूर्व CM अशोक गहलोत के OSD लोकेश शर्मा का पलटवार
पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल की अशोक गहलोत को लेकर इस वीडियो पर गहलोत के पूर्व ओएसडी रहे लोकेश शर्मा की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने X पर लिखा कि मैं पहले ही कहा था कि एक पार्टी जीतने और सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ती है। जबकि कांग्रेस पार्टी में अलग-अलग नेता सीएम बनने तक ही सीमित रह जाते हैं। बस यही व्यक्तिगत स्वार्थ पार्टी हित पर हमेशा हावी रहता है। जिसका खामियाजा पूरी पार्टी उठाती है। अभी तो हार को एक वर्ष भी नहीं हुआ है। 4 साल मजबूती और एकजुटता से पार्टी के लिए मेहनत करने का समय है। लेकिन वही ढर्रा, वही राग, अपने-अपने नामों से अनुराग।

राजस्थान में हर 5 साल में सरकार बदलने की परंपरा
राजस्थान में हर 5 साल बात सरकार बदलने का रिवाज है। पिछले कुछ विधानसभा चुनाव परिणाम में यह देखा जा सकता है कि राजस्थान की जनता ने एक बार कांग्रेस तो एक बार भाजपा को सत्ता की चाबी सौंपी है। साल 1993 से यह रिवाज चला आ रहा है। हर चुनाव में सत्ताधारी पार्टी इस परंपरा को बदलने का दावा तो करती है। लेकिन राज्य के 5.25 करोड़ से अधिक मतदाता वोट डालकर अपना फैसला सुना देते हैं। जनता का यह फैसला कभी बीजेपी तो कभी कांग्रेस के पक्ष में होता है। इसी पर भरोसा करते हुए गोविंद राम मेघवाल ने यह बयान दिया है।
कांग्रेस पार्टी में सब कुछ ठीक न होने के संकेत
आपको बता दें कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए अभी 4 साल बचे हैं। लेकिन कांग्रेस में अभी से मुख्यमंत्री पद को लेकर की खींचतान शुरू हो गई है। राजस्थान में सीएम पद को लेकर अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच हुई लड़ाई के बारे में हर कोई जानता है। भाजपा आज भी इसे मुद्दा बनाकर कांग्रेस को घेरती है। इसके बावजूद पूर्व मंत्री का कुर्सी को लेकर दिया गया यह बयान कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं होने के संकेत देता है।
भजन लाल सरकार मना रही एक साल पूरा होने का जश्न
पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने यह बयान ऐसे वक्त दिया है। जब राजस्थान में भजन लाल सरकार अपने एक साल पूरे होने का जश्न मना रही है। जयपुर के दादिया में राज्य स्तरीय आयोजन किया गया है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल सहित कई नेता मौजूद रहे हैं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PKC-ERCP परियोजना का भी उद्घाटन किया है। इससे प्रदेश के 21 जिलों में जल संकट खत्म हो जाएगा। इसके साथ ही पीएम मोदी ने प्रदेश के लिए 43 हजार करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया है। जिससे प्रदेश की जनता को लाभ मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications