कोटा कलेक्‍टर के अकाउंट से सोशल मीडिया पर लिखा-'प्रहलाद गुंजल जिंदाबाद', नप गए कई अधिकारी

Kota Lok Sabha Election Seat: लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्‍थान के कोटा में आचार संहिता के उल्‍लंघन का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया अकाउंट पर कोटा कलेक्‍टर के आधिकारिक ऑफिशियल X अकाउंट से कांग्रेस प्रत्‍याशी 'प्रहलाद गुंजल जिंदाबाद' की पोस्‍ट से बवाल मच गया।

आचार संहिता के उल्‍लंघन को गंभीरता से लेते हुए कोटा जिला कलेक्‍टर ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के दो अधिकारियों को आरोप पत्र जारी करने के साथ ही सूचना सहायक को निलंबित किया है।

Prahlad Gunjal Zindabad

जानकारी के अनुसार भाजपा नेता प्रहलाद गुंजल लोकसभा चुनाव 2024 से पार्टी बदलकर कांग्रेस में चले गए और कांग्रेस ने उनको कोटा संसदीय क्षेत्र से उम्‍मीदवार घोषित कर दिया। उनके सामने भाजपा ने मौजूदा सांसद ओम बिरला को मैदान में उतारा है।

प्रहलाद गुंजल ने कांग्रेस उम्‍मीदवार के रूप में 31 मार्च को नामांकन भरने के बाद सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर धन्यवाद पोस्ट किया, जिसके जवाब में 1 अप्रैल को जिला कलेक्टर के अकाउंट से 'प्रहलाद गुंजल जिंदाबांद' लिखकर रिप्लाई कर दिया गया।

सरकारी अधिकारी के अकाउंट से लोकसभा चुनाव 2024 की आचार संहिता के दौरान किसी प्रत्‍याशी का समर्थन करने पर मामला गरमा गया। जिला कलेक्टर व जिला मजिस्ट्रेट कोटा के आधिकारिक एक्स अकाउंट का संचालन सूचना और जनसंपर्क विभाग द्वारा किया जाता है। आचार संहिता के उल्‍लंघन के मामले में कोटा कलेक्‍टर ने सूचना और जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+