Lok Sabha Election: वन इंडिया से खास बातचीत में कांग्रेस प्रत्याशी अनिल चौपड़ा का बड़ा दावा....जानिए
Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान में 25 लोकसभा सीटों पर शुरू हुए सियासी रण में वन इंडिया की टीम ग्राउंड जीरों पर है। जहां से सभी लोकसभा सीटों के सियासी रण की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट से आपकों रूबरू करवा रहे है।
आज हम बात करेंगे जयपुर ग्रामीण सीट की, जहां कांग्रेस से पहली बार युवा चेहरे और पायलट खेमे के माने जाने वाले अनिल चौपड़ा मैदान में है और लगातार तूफानी दौरे पर जनसंपर्क अभियान कर रहे है।

कांग्रेस प्रत्याशी अनिल चौपड़ा से वन इंडिया संवाददाता ने खास बातचीत की और लोकसभा क्षेत्र की समस्याओं से लेकर चुनावी वादों तक तफ्सील से चर्चा की।
भाजपा प्रत्याशी से तुलना होने पर अनिल चोपड़ा ने कहा कि युवाओं का देश है और युवाओं के लिए ही काम करूंगा। केंद्र की अग्निवीर जैसी योजनाओं का मैं पुरजोर विरोध करूंगा।
राजस्थान की जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अनिल चोपड़ा ने कहा कि आज पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया है। पिछले 10 साल से जयपुर ग्रामीण में कोई काम नहीं हुआ है। मैं किसानों और जनता के लिए काम करूंगा। पार्टी ने युवा पीढ़ी को मौका दिया, उसके लिए आलाकमान का धन्यवाद।
आज कोटपूतली में मोदी की जनसभा और भाजपा दिग्गजों के चुनावी प्रचार पर अनिल चौपड़ा ने कहा कि जनसभा, प्रचार से कड़ी फर्क नहीं पड़ता।
अनिल चौपड़ा ने कहा कि यहां स्थानीय मुद्दों पर भाजपा का कोई नेता बात नहीं करता है। पिछले 10 सालों में भाजपा के सांसद ने क्या काम किया कोई बता नहीं सकता है।
लोकसभा क्षेत्र के आमजन मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे है। अनिल चौपड़ा ने दावा करते हुए कहा कि इस बार जयपुर ग्रामीण में इतिहास बनेगा और बदलेगा। 10 साल बाद कांग्रेस प्रचंड बहुमत से जितेगी।
एक तरफ युवा चेहरा है और दूसरी तरफ अनुभवी चेहरा तो आप इसे कैसे देखते हैं? इस सवाल के जवाब में अनिल चोपड़ा ने कहा कि युवाओं का देश है और युवाओं के लिए ही काम करूंगा। केंद्र की अग्निवीर जैसी योजनाओं का मैं पुरजोर विरोध करूंगा। उन्होंने कहा कि अगर मैं जीत कर संसद भवन में जाता हूं तो।
साथ ही उन्होंने कहा कि मै राजस्थान विश्वविद्यालय का पूर्व अध्यक्ष और यूथ कांग्रेस में पदाधिकारी रहा हूं, साथ ही प्रदेश कांग्रेस का सचिव भी रहा हूं।
लगातार पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का सानिध्य और आशिर्वाद के साथ मार्गदर्शन मुझे मिला है, जिसका बहुत फायदा मिलेगा। मैं जयपुर ग्रामीण का ही रहने वाला हूं। यहां की पूरी परिस्थितियों को जानता हूं और मुझे पूर्ण विश्वास है कि आगामी 19 तारीख को जयपुर ग्रामीण का युवा, किसान बढ़-चढ़ कर वोट देगा और एक नई सुबह का आगाज होगा।












Click it and Unblock the Notifications