लोकसभा चुनाव: बूंदी में कांग्रेस के दो पूर्व मंत्रियों ने टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज,देखिए
rajasthan news: लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर राजस्थान में कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। आज बूंदी जिले में कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास,मुरारी लाल मीणा पहुंचे।
बूंदी पहुंचे पूर्व मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास और पूर्व मंत्री मुरारी लाल मीना ने लोकसभा चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली।

कांग्रेसी नेताओं ने मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। वहीं लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से आवेदन भी लिए।
देशभर में लोकसभा चुनावों की तैयारी शुरू हो गई है। राजस्थान में भी 25 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलना शुरू कर दी है।
बूंदी जिले में भी लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेसियों में इस बार खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बूंदी जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का कब्जा कायम है।
विधानसभा चुनावों में जीत के इसी जोश को लोकसभा चुनाव में भी कार्यकर्ताओं को कायम रखने जयपुर से आए नेताओं ने आह्वान किया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से लोकसभा चुनाव को लेकर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, प्रभारी महासचिव मुरारी लाल मीणा ने यहां सर्किट हाउस में पहुंचकर बूंदी लोकसभा सीट के लिए कार्यकर्ताओं से राय शुमारी की।
लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं के आवेदन लेकर उनसे उनकी जीत संबंध में फीडबैक लिया। इस दौरान बूंदी सर्किट हाउस में गहमा गामी का माहौल रहा।
देवपुरा स्थित महावीर मैरिज गार्डन में कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं नेताओं की बैठक भी आयोजित हुई, जहां पूर्व मंत्री प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री मुरारी लाल मीणा का कांग्रेस नेताओं, कार्यकताओं ने जोरदार स्वागत किया ।
बैठक में विधायक व पूर्व मंत्री हरिमोहन शर्मा केशोरायपाटन विधायक चुन्नीलाल बेरवा, नगर परिषद की सभापति मधु नुवाल ने भी संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस बार लोकसभा चुनाव में पूरी तरह जुट जाए।
केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचा कर एव आमजन को पूर्व गहलोत सरकार की उपलब्धियां बताते हुए लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान किया।












Click it and Unblock the Notifications