सीकर में कोचिंग छात्र में पानी डूबने से मौत, पूर्व सांसद खंडेला बोले-'लोग तो रोज मरते हैं'
सीकर में नवलगढ़ रोड पर बरसाती पानी के गड्ढ़े में गिरने से कोचिंग स्टूडेंट की मौत हो गई।
राजस्थान के सीकर में नवलगढ़ रोड पर बरसाती पानी जमा होने की समस्या से अभी तक निजात नहीं मिल पाया है। इस बार तो बारिश के पानी ने कोचिंग स्टूडेंट की जान ले ली।
नवलगढ़ रोड पर बरसाती पानी के गड्ढ़े में गिरने से कोचिंग छात्र की मौत हुई है, जिससे स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति गुस्सा है। प्रशासन ने सीकर नगर परिषद के अधिशाषी अभियंता को निलंबित कर दिया है।

सीकर में छात्र की मौत पर राजनीति भी खूब हो रही है। सीकर के पूर्व सांसद महादेव सिंह खंडेला ने तो यहां तक कह दिया कि लोग रोज मरते हैं। कोई नदी में डूबकर तो कोई तालाब में डूबकर।
कांग्रेस के दिग्गज नेता महादेव सिंह खंडेला केंद्र में मंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष हैं। खंडेला के बयान पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ये राज्य किसान आयोग के चेयरमैन और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री महादेव सिंह खंडेला हैं।
इन्होंने अपनी संवेदना को अव्यवस्था के दलदल में डूबा कर मार दिया है। क्या इन्होंने सोचा कि अगर जान गंवाने वाले उस बच्चे के मां-बाप की जगह ये खुद होते तब भी क्या यही प्रतिक्रिया देते?
इधर, पीसीसी चीफ डोटासरा और कांग्रेस विधायक राजेंद्र पारीक के बीच हुई नोक-झोंक को लेकर उन्होंने कहा कि विवाद जैसी कोई बात नहीं है। दोनों सीकर में समस्या के समाधान का रास्ता अलग अलग बता रहे थे। बस समाधान का टाइम अलग था। उस बैठक में मैं भी मौजूद था।












Click it and Unblock the Notifications