राजस्थान: दुर्गा अष्टमी पर सीएम गहलोत ने की राजराजेश्वरी दुर्गा मंदिर में पूजा

पूरे देश में नवरात्रि का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को दुर्गा अष्टमी पर मुख्यमंत्री निवास परिसर स्थित राजराजेश्वरी दुर्गा मंदिर में सपरिवार पूजा-अर्चना की।

सीएम गहलोत ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ आहुति दी और आरती करते हुए प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना की। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे महिला सशक्तिकरण एवं बालिका शिक्षा प्रोत्साहन के लिए हर संभव प्रयास करें। महिलाओं की सुरक्षा एवं उनका सम्मान करने का संकल्प लें।

Gehlot

वहीं सीएम ने इस खास कार्यक्रम की तस्वीरें भी ट्विटर पर पोस्ट कीं। इसके साथ उन्होंने लिखा कि 'पूजन, वंदन, हवन, माता दुर्गा को नमन', दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर निवास में विधि-विधान व अनुष्ठान के साथ शक्ति स्वरूपा माँ जगदम्बे की उपासना की। एक अन्य ट्वीट में सीएम ने लिखा कि शक्ति स्वरूपा जगत जननी माता जगदम्बा के अष्टम स्वरूप माँ महागौरी को दुर्गाष्टमी पर श्रद्धापूर्ण नमन। देवी महागौरी आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि व आनंद से संपूरित करें। जय माता दी!

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
वहीं राजस्थान में भी धूमधाम से नवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। जगह-जगह पर दुर्गा पूजा और गरबा के कार्यक्रम आयोजित हो रहे। सीएम के निर्देश पर पुलिस-प्रशासन ने हर जगह सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+