Ashok Gehlot Net Worth: इतने अमीर हैं राजस्‍थान सीएम अशोक गहलोत, दर्ज मामले भी जान लिजिए

Ashok Gehlot Election Affidavit: राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर जिले की सरदारपुरा सीट से नामांकन पत्र भरा है, जिसमें साल 2023 में अपने पास कुल 12 करोड़ की संपत्ति बताई है।

Ashok Gehlot ki Sampatti Kitni Hai: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर जिले की अपनी परम्‍परागत सीट सरदारपुरा से नामांकन पत्र दाखिल किया है, जिसमें उनकी साल 2023 में संपत्ति का भी खुलासा हुआ है।

राजस्‍थान विधान सभा चुनाव 2023 में 6 नवंबर को नामांकन भरने के आखिरी दिन सीएम अशोक गहलोत ने सुबह पहले अपनी बहन का आशीर्वाद लिया और फिर पर्चा भरने रिटनिंग अधिकारी कार्यालय पहुंचे। बतौर प्रत्‍याशी सातवीं बार और सीएम रहते हुए अशोक गहलोत ने तीसरी बार नामांकन पत्र दाखिल किया है।

CM Ashok Gehlot Net Worth in 2023

एनडीटीवी राजस्‍थान की एक खबर के अनुसार अशोक गहलोत ने चुनाव हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति 11 करोड़ 68 लाख 98 हजार 758 रुपए बताई है, जिसमें से 10 करोड़ 27 लाख रुपए खुद व शेष पत्‍नी सुनीता गहलोत के पास है। सीएम गहलोत के पास कोई गाड़ी नहीं है।

सीएम अशोक गहलोत ने अपने चुनाव शपथ पत्र में अपने पास 20 हजार व पत्‍नी सुनीता के पास 10 हजार की नकदी बताई है। उनके पास 30 हजार मूल्य का सोना है और उनकी पत्नी के पास 14 लाख 90 हजार के जेवरात हैं।

गहलोत के पास कौन से साल में कितनी थी संपत्ति

साल 2018 में 6 करोड़ 53 लाख
साल 2013 में 1 करोड़ 69 लाख
साल 2008 में 1 करोड़ 7 लाख

सीएम अशोक गहलोत पर दर्ज पर कई मुकदमे

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने चुनाव शपथ पत्र में बताया है कि उन पर खनन लीज, जेडीए द्वारा जमीन आवंटन से जुड़े मामलों में मुकदमा भी दर्ज है। वहीं, गहलोत के एसबीआई की विधानसभा शाखा जयपुर और संसद भवन बैंक में करीब 1 करोड़ 94 लाख 23 हजार 627 रुपए जमा हैं।

उल्‍लेखनीय है कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में एक साथ 25 नवंबर को सभी 200 सीटों पर मतदान होगा। मतों की गिनती 3 दिसंबर को चार अन्‍य राज्‍य तेलंगाना, मध्‍य प्रदेश, मिजोरम व छत्‍तीसगढ़ के साथ की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+