युवक को ऑनलाइन गेम फ्री फायर की लत, गाड़ियों को रोककर हैकर-हैकर चिल्लाता, रस्सियों से बांधना पड़ा

चित्तौड़गढ़, 26 मार्च। आज के जमाने में अधिकांश युवा कोई ना कोई ऑनलाइन गेम खेलते हैं। कइयों को ऑनलाइन गेम की लत भी चुकी है। ऐसा ही मामला राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के बानसेन गांव में सामने आया है। यहां पर 22 वर्षीय इरफान को ऑनलाइन गेम फ्री फायर की लत लग गई।

online game Free Fire
युवक ऑनलाइन गेम फ्री फायर के चक्कर में पागलों जैसी हरकतें करने लगा है। उसे रस्सियों से बांधना पड़ा है। युवक सड़क पर गाड़ियों को रोककर हैकर-हैकर चिल्लाता है। उसकी हरकतों को देखते हुए लोगों ने रस्सियों से एक खाट में बांध दिया है। जैसे ही रस्सी खुलती है वो फिर से भाग जाता है।

बता दें कि इरफान कुछ दिन पहले ही बिहार से घर लौटा है। वहां पर कई घंटों तक ऑनलाइन गेम फ्री फायर खेला करता था। गांव आने के बाद भी गेम खेलने की लत नहीं छूटी। गुरुवात रात अचानक गेम खेलते खेलते उसका फोन बंद हो गया। इसके बाद से वो पागलों जैसी हरकत करने लगा।

मीडिया से बातचीत में परिजनों ने बताया कि इरफान बार-बार हैकर आया। पासवर्ड चेंज और आईडी लॉक जैसी बातें बोल रहा है। रात भर परिवार वालों ने उसे समझाया। फिर इरफान नहीं माना। सुबह होते वह हाईवे पर दौड़ने लगा। इतना ही नहीं लोगों को रोककर हैकर और आईडी हैक करने की बात कहने लगा. फिर लोगों ने उसे पकड़ा और एक खाट पर रस्सियों से बांध दिया।

लोगों का यह भी कहना है कि इरफान का मोबाइल खराब होने से उसकी मानसिक स्थिति खराब हो गई। लोग बताते हैं मोबाइल उसके हाथ में था, लेकिन वह लोगों पर मोबाइल चोरी का आरोपी लगाने लगा। वह बार-बार कहता गया कि उसका मोबाइल किसी ने चोरी कर लिया है।

इतना ही नहीं वो और भी अजीब अजीब बाते करने लगा। वह कहने लगा कि घर के पीछे जो खेत है, वहां पर कोई बाइक वाला फसलें खराब कर रहा है। युवक के पिता ने बिहार में एक दुकान खोल रखी थी। फिर उन्होंने अपने गांव से बेटे को बुला लिया। फिर बेटा बिहार चला गया। वापस लौटा तो उसकी तबीयत बिगड़ गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+