राजस्थान: दादा से बदला लेने के लिए गुस्साए युवक ने उसके पोते को मार दी गोली

Dholpur news, धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले के सरमथुरा थाना इलाके के गांव भवनपुरा में जंगल में बच्चे का शव मिलने के मामले का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बच्चे की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार दादा से रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपी उसके मौत को मौत के घाट उतारा था।

child Murder accused arrested in dholpur

धौलपुर एसपी अजयसिंह ने बताया कि पुलिस ने 24 दिसम्बर 2018 को भवनपुरा के जंगल में बालक सौरभ की हत्या के आरोपी सोनू पुत्र रामबाबू उम्र 28 बर्ष निवासी सादिकपुर थाना मनिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि सौरभ के दादा मांगीलाल ने उसकी सगाई में चुगली खाई थी, जिसके कारण दादा मांगीलाल को सबक सिखाने की ठानी थी।

सोनू उसके दादा से बदला लेने की फिराक में था। उसने रणनीति बनाते हुए 24 दिसम्बर को सौरभ को विश्वास में लेकर बाइक से भवनपुरा के जंगल में ले गया। जंगल में आरोपी ने तमंचा से सीने में गोली मारकर सौरभ की हत्या कर दी। आरोपी व मृतक बालक एक ही गांव के हैं, वहीं मृतक बालक के घर आरोपी का आना जाना भी है।

उल्लेखनीय है कि 24 दिसम्बर को भवनपुरा के जंगल में अज्ञात बालक का शव मिला था, जिसकी सीने में गोली मारकर हत्या की गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जा में लेते हुए शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवाया था। उसकी 25 दिसम्बर को सौरभ पुत्र हरिओम उम्र 16 वर्ष के रूप में शिनाख्त हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+