राजस्‍थान चुनाव 2023 में CM अशोक गहलोत की 7 गारंटी से सरकार की वापसी की गारंटी कितनी?

Rajasthan Government Schemes: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस ने तीन सूचियों में 91 उम्‍मीदवार घोषित कर दिए हैं। सीएम अशोक गहलोत सरकार में वापसी के लिए जनता को सात गारंटी दे रहे हैं।

Chief Minister Ashok Gehlot: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में 25 नवंबर को मतदान व 3 दिसंबर को नतीजे घोषित होने हैं। कांग्रेस राजस्‍थान में वापसी के लिए सीएम अशोक गहलोत सरकार की कल्‍याणकारी योजनाएं, विकास कार्य के दम जीत पर दावा कर रही है।

Rajasthan Assembly Elections 2023

अशोक गहलोत सरकार ने राजस्‍थान में 20 नए जिलों की घोषणा की। चिरंजीवी जैसी स्‍वास्‍थ्‍य की योजना लेकर आई और अब चुनाव के समय सीएम अशोक गहलोत ने सात गारंटी का मास्‍टरस्‍ट्रॉक खेला है।

सात गारंटी वाला मास्‍टरस्‍ट्रॉक राजस्‍थान की सत्‍ता में वापसी की 'गारंटी' साबित होगी या नहीं। यह चुनाव परिणाम से ही पता चलेगा, मगर राजस्‍थान के रण में इस बार कांग्रेस-भाजपा दोनों की राह आसान नहीं है। दोनों में ही कलह है।

उल्‍लेखनीय है कि राजस्‍थान विधानसभा की 200 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होना है। बहुमत के लिए 101 आंकड़ा चाहिए। 30 अक्‍टूबर से नामांकन पत्रों के दाखिले का सिलसिला शुरू होगा। भाजपा-कांग्रेस के अलावा बसपा, आरएलपी, जेजेपी, माकपा आदि दल भी चुनाव मैदान में हैं।

सीएम अशोक गहलोत की सात गारंटी

1. गृह लक्ष्मी गारंटी: परिवार की महिला मुखिया को हर साल 10,000 रुपए।
2. गौधन गारंटी: 2 रुपए प्रति गोबर की खरीद।
3. फ्री लैपटॉप-टैबलेट गारंटी: सरकारी कॉलेज के पहले साल स्टूडेंट्स के लिए फ्री लैपटॉप/टैबलेट।
4. आपदा राहत बीमा गारंटी: 15 लाख रुपए तक की फ्री बीमा राहत।
5. अग्रेजी माध्यम शिक्षा की गारंटी: हर स्टूडेंट्स के लिए अंग्रेजी माध्यम शिक्षा की गारंटी।
6. 500 रुपए में सिलेंडर: राजस्थान के 1.04 करोड़ परिवारों के लिए 500 रुपए में गैस सिलेंडर।
7. ओपीएस गारंटी: सरकारी कर्मचारियों के लिए ओ.पी.एस कानून लाया जाएगा।

a
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+