Chhatrapal Singh : राजस्थान का 22 वर्षीय सपूत शहीद, LOC पार से आए 5 आतंकियों को मार गिराया
झुंझुनूं। कश्मीर के केरन सेक्टर में आतंकियों से मुठभेड़ में भारतीय सेना के पांच जवान शहीद हो गए। जवानों ने पांच आतंकवादियों को भी मार गिराया। शहीद हुए जवानों में राजस्थान के 22 वर्षीय सपूत छत्रपाल सिंह भी शामिल थे।
गांव छावसरी के रहने वाले थे छत्रपाल सिंह
छत्रपाल सिंह राजस्थान के झुंझुनूं जिले के गांव छावसरी के रहने वाले थे। उनकी शहादत की खबर से पूरे झुंझुनूं जिले में शोक की लहर दौड़ गई। छत्रपाल सिंह भारतीय सेना की 4 पैरा (एसएफ) यूनिट में इन दिनों उत्तरी कश्मीर के सेक्टर में एलओसी पर तैनात थे।
गुर्जर ढोक में छिपे हुए थे आतंकवादी
मीडिया की खबरों में रक्षा प्रवक्ता के हवाले से बताया गया है कि तीन और चार अप्रैल की रात को आतंकवादी समूह शमसबरी रेंज से नियंत्रण रेखा के पार से घुसपैठ करके आए और सेक्टर के पोसवाल इलाके में 'गुर्जर ढोक' (खानाबदोशों का अस्थायी आश्रय) में छिप गए, जहां भारतीय सेना के जवानों ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई।
कौन थे शहीद छत्रपाल सिंह
छत्रपाल सिंह का जन्म झुंझुनूं जिले के गांव छावसरी में सुरेश कुमार पाल और शशिकला देवी के घर 12 अगस्त 1997 को हुआ था। इनके 2015 में छत्रपाल ने भारतीय सेना ज्वाइन की थी। इनके एक भाई सूर्या प्रताप सिंह है।
|
2018 में बने थे कमांडो
छत्रपाल सिंह के पिता सुरेश कुमार पाल ने बताया कि उन्हें बेटे की शहादत पर गर्व है। वर्ष 2015 में बेटा भारतीय सेना में चालक के पद पर भर्ती हुआ था। वर्ष 2018 में कमांडो बन गया था। प्रशासन की ओर से छत्रपाल सिंह का पार्थिव शरीर सोमवार शाम चार बजे तक छावसरी पहुंचने की बात कही जा रही है।
|
कानपुर का रहने वाला है शहीद का परिवार
सुरेश कुमार पाल ने बताया कि वे मूलरूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले हैं। पिछले तीन साल से गांव छावसरी में रहकर निजी चिकित्सक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। छत्रपाल सिंह के पिता उनकी शादी के लिए इन दिनों रिश्ता ढूंढ़ रहे थे।
मातृभूमि की रक्षार्थ जम्मू कश्मीर में LOC पर घुसपैठ कर रहे आतंवादियों से हुई मुठभेड़ के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले झुंझुनूं छावसरी निवासी वीर शहीद छत्रपालसिंह की शहादत को कोटि कोटि नमन।
— Mandhata Dhamora (@MaanDhamora) April 6, 2020
भगवान असहनीय दुःख की इस घड़ी में परिवार को सम्बल प्रदान करें।#indianarmy pic.twitter.com/kvPHsyj72t
राजस्थान में इस सांसद ने कोरोना से जंग लड़ रहे चिकित्साकर्मियों के पैर छूकर बढ़ाया हौसला