Ajmer News: सब्जी मंडी में मीट फैंका तो जमकर बवाल, लोगों ने किया पथराव तो फिर पुलिस ने कर दी यह कार्रवाई
Ajmer Clash after Meat Throwing: राजस्थान में अजमेर के किशनगढ़ एक बार फिर से बवाल हो गया। बवाल ऐसा हुआ कि फिर पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी तब कही जाकर मामला कंट्रोल में हुआ।
दरअसल अजमेर के किशनगढ़ सब्जी मंडी में मीट फेंके जाने से भारी बवाल हुआ। गुस्साए लोगों ने पहले शहर के बाजार बंद करवाए फिर हंगामा किया।

राजस्थान के अजमेर में किशनगढ़ की सब्जी मंडी में मांस फेंके जाने से भारी बवाल मचा है। मीट फेंके जाने का वीडियो वायरल होने के बाद गुस्साएं लोगों ने बाजार बंद कर दिया।
सब्जी मंडी में मांस के टुकड़े फेंके जाने से राजस्थान के अजमेर में भारी बवाल मचा है। मांस फेंके जाने का वीडियो वायरल होने के बाद गुस्साएं लोगों ने बाजार बंद करा दिया।
जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए लोगों को खदेड़ा। मामला किशनगढ़ सब्जी मंडी का है। जहां सब्जी की एक दुकान के सामने स्कूटी सवार एक शख्स द्वारा कुछ फेंके जाने का वीडियो वायरल हुआ।
बताया गया कि स्कूटी सवार शख्स ने मांस के टुकड़े फेंके। वीडियो वायरल होते ही भारी हंगामा शुरू हो गया। बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और विरोध-प्रदर्शन करते हुए दुकानें बंद कराने लगे।
मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोगों को पहले समझाने का प्रयास किया। लेकिन आक्रोशित लोग अनियंत्रित होकर पथराव करने लगे।
पथराव के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। घटना के बाद किशनगढ़ में स्थिति नियंत्रण में लेकिन तनावपूर्ण बताई जा रही है।
इस विवाद की शुरुआत बुधवार दोपहर बाद वायरल हुए एक वीडियो से हुई थी जिसमें एक स्कूटी सवार शख्स सब्जी मंडी में एक दुकान के सामने मांस फेंकते नजर आया। इस बात की खबर लगते ही कई हिंदूवादी संगठन के लोग सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन करते हुए बाजार बंद कराने लगे।
घटना के बाद पिछले 3 घंटे से सब्जी मंडी में हिंदूवादी संगठनों का विरोध-प्रदर्शन चल रहा है। भीड़ ने बाजार बंद करा दिया है. लोग मांस फेंकने वाले असामाजिक तत्व पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
स्थिति को देखते हुए उपखंड अधिकारी अर्चना चौधरी, एडिशनल एसपी दीपक कुमार, सीओ सिटी महिपाल सिंह सहित कई थानों की पुलिस मौके पर लोगों को समझा रही है।












Click it and Unblock the Notifications