आचार्य बालकृष्ण समेत 7 के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
सवाई माधोपुर। राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी कस्बा निवासी एक फर्म मालिक ने सुप्रसिद्ध पतंजलि कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर आचार्य बालकृष्ण सहित कम्पनी के 7 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मुकदमा इस्तगासे के माध्यम से गंगापुर सिटी के कोतवाली पुलिस थाने मे दर्ज कराया है। पुलिस ने इस मामले मे विभिन्न धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पतंजलि ने बकाया माल नहीं भेजा
पीड़ित व्यापारी कृष्ण कुमार मित्तल ने बताया कि वह गंगापुरसिटी में पुरानी अनाज मण्डी में स्थित फर्म के. के. एग्रोटेक मे अधिकृत प्रतिनिधि हैं। व्यापारी कृष्ण कुमार मित्तल ने बताया कि मार्च 2019 में 50 टन फ्रोजन मटर 39 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीदने के लिये पतंजलि कम्पनी के प्रतिनिधि को ऑर्डर देकर निर्धारित राशि का पेमेंट बैंक के जरिए कर दिया था। ऑर्डर देने के बाद पतंजलि कंपनी ने उसे 45.66 टन माल निर्धारित पते पर भेज दिया और इसके बाद बकाया 4.34 टन माल नहीं भेजा।

कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
बार-बार कहने के बाद भी जब उस उक्त ऑर्डर किया माल नहीं मिला तो उसने कंपनी को रजिस्टर्ड नोटिस भी भेजा, उसके बाद भी कंपनी ने उसे बकाया माल नहीं भेजकर धोखाधड़ी की। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि इस धोखाधड़ी की शिकायत उसने पुलिस थाना में दी तो वहां भी पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। व्यापारी ने गंगापुर सिटी की एडीजे कोर्ट में इस सम्बन्ध मे इस्तगासा प्रस्तुत कर धोखाधड़ी करने वाले सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने शुरू की जांच
न्यायालय ने इस संबंध में कोतवाली पुलिस थाना गंगापुर सिटी को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई करने के निर्देश जारी किये। कोतवाली पुलिस ने इस संबंध मे पतंजलि के मैनेजिंग डायरेक्टर आचार्य बालकृष्ण, निदेशक अजय कुमार आर्य, मुक्तानन्द, सुमेधा, राम भरत, राकेश मित्तल और पतंजलि के अधिकृत प्रतिनिधि आर.पी.शर्मा के खिलाफ धारा 420, 406 और 120बी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-
Kumar Vishwas के दामाद की जाति क्या है? कभी इस दिग्गज एक्ट्रेस की शादी का उड़ाया था मजाक -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक, अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
मौत से हुआ सामना? दुबई से हैदराबाद लौटीं सानिया मिर्जा, आपबीती सुनाते हुए बयां किया दर्द -
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्या सभी कस्टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद?












Click it and Unblock the Notifications