बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ Udaipur में दर्ज हुआ केस, भड़काऊ भाषण देने का है आरोप
Bageshwar Dham Sarkar: राजस्थान के उदयपुर जिले में बागेश्वर धाम कके पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। यह केस कथित रुप से भड़काऊं भाषण देने के मामले में दर्ज किया गया है।

Bageshwar Dham Sarkar: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ राजस्थान के उदयपुर में केस दर्ज हुआ है। उदयपुर पुलिस ने मामले का स्वत संज्ञान लेते हुए धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कथित रुप से भड़काऊ भाषण देने का मामला दर्ज किया है। धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ यह मामला हाथीपोल पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है।
बागेश्वर धाम सरकार के नाम से मशहूर धीरेंद्र शास्त्री गुरुवार को उदयपुर पहुंचे और यहां गांधी मैदान में एक धर्म सभा को संबोधित किया था। धर्मसभा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए थे। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि हिंदुओं को जातियों में बटना बंद करना होगा। सबको एक होना होगा। भले ही जातियां अनेक हों, लेकिन हम सब हिंदू एक हैं। इस दौरान एक हिंदू राष्ट्र के निर्माण की मांग की।
धीरेंद्र शास्त्री ने सभा को संबोधित करते हुए कन्हैया हत्याकांड का जिक्र भी किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शास्त्री ने कहा कि एक कन्हैया भले ही धोखे से हमारे बीच से चला गया हो। लेकिन, हर घर में कन्हैया होगा। इस दौरान उन्होंने राजस्थान और मेवाड़ की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मेवाड़ ऐसी धरा है, जहां की माता-बहनें, भाई ही नहीं, यहां का घोड़ा चेतक भी वीर होता है।
इस बाबत एसपी विकास शर्मा ने बताया कि कुंभलगढ़ के किले पर लगे हरे झंडों की जगह भगवा झंडे लगाने की बात धीरेंद्र शास्त्री की ओर से कही गई थी। इसी भड़काऊ बयान पर मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की एफआईआर संख्या 62/2023 है। एसपी ने बताया कि सभा के संबोधन के दौरन धीरेन्द्र शास्त्री के कई बाते ऐसी रखीं, जिससे शहर के लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़की हैं। ऐसे में पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बागेश्वर धाम के मुख्य पुजारी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री राज्य और देश के अन्य हिस्सों में काफी मशहूर हैं। आपको बता दें कि इस महीने की शुरुआत में, धीरेंद्र शास्त्री के भाई को कथित रूप से एक दलित परिवार को गालियां देने और रिवाल्वर लहराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। घटना 11 फरवरी की है जब 'बागेश्वर धाम सरकार' का भाई एक सामूहिक विवाह स्थल पर पहुंचा और लोगों से गाली-गलौज की।












Click it and Unblock the Notifications