क्रिकेट मैच में टॉस करने के लिए घोड़ी पर सवार होकर मैदान में पहुंचा कप्तान, राजस्थान का पहला मामला

नागौर, 23 जुलाई। राजस्थान के नागौर जिले के गांव बोरावड में हो रही नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में कुछ ऐसा हो गया, जो राजस्थान क्रिकेट इतिहास में संभवतया पहला मामला बन गया।

बोरावड क्रिकेट प्रतियोगिता नागौर

बोरावड क्रिकेट प्रतियोगिता नागौर

नागौर जिले के गांव बोरावड क्रिकेट प्रतियोगिता में लीलण क्लब अजमेर और अलवर क्लब के बीच मैच था, जिसमें लीलण क्लब अजमेर के कप्तान शाकिर खान टॉस करने के लिए घोड़ी पर बैठकर मैदान में पहुंचे। उस वक्त मैदान में भारी तादाद में मौजूद दर्शक भी यह देखकर हैरान रह गए कि क्रिकेट मैदान में घोड़ी पर सवार होकर कप्तान टॉस के लिए जा रहे हैं। शाकिर खान को मैदान में टॉस के लिए जाते वक्त दर्शकों ने घेर लिया और वे एक बारात की तरह लोगों की भीड़ के साथ घोड़ी पर सवार होकर मैदान में पहुंचे। क्रिकेट इतिहास में टॉस से पहले पहली बार हुए इस वाकिए की वजह भी बहुत खास बताई जा रही है।

 कप्तान इसलिए घोड़ी पर सवार होकर मैदान में पहुंचा

कप्तान इसलिए घोड़ी पर सवार होकर मैदान में पहुंचा

बता दें कि राजस्थान में और खासकर नागौर में लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज की बड़ी अहमियत मानी जाती है। वीर तेजाजी की घोड़ी का नाम लीलण था। ऐसे में लीलण क्लब के स्पॉन्सर बोरावड के विजेंद्र आंवला ने क्रिकेट के इतिहास में कुछ नया करने और तेजाजी महाराज को याद करने के लिए यह फैसला किया कि अपनी टीम के कप्तान शाकिर खान को मैच से पहले टॉस के लिए घोड़ी पर बैठाकर मैदान में भेजेंगे। ताकि लोगों को तेजाजी और उनकी घोड़ी याद आ जाए।

लीलण क्लब ने टॉस हारा

लीलण क्लब ने टॉस हारा

आखिरकार विजेंद्र आंवला ने जो फैसला किया था इस पर अमल भी किया और लीलण क्लब के कप्तान शाकिर खान टॉस के लिए घोड़ी पर सवार होकर मैदान में पहुंचे। हालांकि उनकी टीम टॉस हार गई लेकिन विपक्षी टीम के कप्तान ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया।

सबसे बड़ा स्कोर बनाया

सबसे बड़ा स्कोर बनाया

लीलण क्लब के स्पॉन्सर विजेंद्र आंवला ने बताया कि उन्होंने तेजाजी की घोड़ी लीलण के नाम पर टीम का नाम रखा और टीम के कप्तान को घोड़ी पर बैठाकर टॉस के लिए भेजा तो उनकी टीम और कप्तान पर मैच के दौरान तेजाजी की कृपा रही। उनकी टीम ने मैच में प्रतियोगिता का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर 166 रन बनाए।


कप्तान की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

वहीं, कप्तान शाकिर खान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और महज 23 गेंदों में 9 गगनचुंबी छक्कों के साथ 80 रन बना डाले। इसी का नतीजा रहा कि उनकी टीम ने निर्धारित ओवरों में 166 रन बना डाले। विपक्षी टीम अलवर महज 44 रन पर सिमट गई इस तरह लीलण क्लब ने 122 रन के विशाल अंतर से ये ऐतिहासिक मुकाबला अपने नाम कर लिया। लीलण क्लब के कप्तान शाकिर खान ने भी इसे यादगार और अनोखा बताया। मैच के परिणाम से ज्यादा चर्चे मैन ऑफ दा मैच, कप्तान शाकिर खान के टॉस के लिए घोड़ी पर बैठकर मैदान में जाने के हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+