Rajasthan News: जल जीवन मिशन में लापरवाही, मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने किया 5 अधिकारियों को निलम्बित
Rajasthan News: प्रदेश में जल जीवन मिशन में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में हुए महाघोटाले के मामले में अब कार्रवाई शुरू हो गई है।
जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी लगातार जल जीवन मिशन के घोटालेबाज अधिकारियों और कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे है।

आज एक बार फिर से राजस्थान के दौसा में जल जीवन मिशन में घोटाले पर मंत्री आए एक्शन में जलदाय विभाग के पांच अधिकारियों पर गाज गिरी है।
दौसा जिले के महवा विधानसभा दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने 5 अधिकारियों को निलम्बित कर दिया ।
राजस्थान सरकार के जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के मंत्री आज दौसा जिले के महवा में एक कार्यक्रम में पहुंचे। जहां जल जीवन मिशन योजना में महवा उपखंड की शिकायती पिछले लंबे समय से मिल रही थी और ED भी दौसा जिले में जल जीवन मिशन के तहत हुए घोटाले की जांच में जुटी है।
आपकों बता दे कि राजस्थान में जल जीवन मिशन में हुए करोड़ों के घोटाले की मामले में जांच ईडी भी कर रही है। जलदाय विभाग के अधिकारियों ने मिलीभगत कर करोड़ों के बजट में बड़ा घोटाला किया है।
जिसकी शिकायत मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीना ने की थी। इसके साथ ही शुरूआती जांच में कई सनसनीखेज जानकारियां सामने आई थी।
जिसके चलते कांग्रेस के एक पूर्व मंत्री सहित कई फर्मों के मालिक और अधिकारियों की भूमिका की जांच पड़ताल लगातार की जा रही है।
इस पूरे मामले को लेकर कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी भी सख्त नजर आ रहे है और लगातार दोषी अधिकारियों,कार्मिकों पर कार्रवाई कर रहे है।
अब अधिकारियों की लापरवाही सामने आई आने के बाद खुद पीएचईडी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने विभाग की टीम को साथ लेकर महवा क्षेत्र में जल जीवन मिशन योजना के कार्यों का किया निरीक्षण।
निरीक्षण में घटिया गुणवत्ता वाली पाइपलाइन, घटिया मोटर पंप मिले तो मंत्री चौधरी ने कनिष्ठ अभियंता दारा सिंह मीणा,सहायक अभियंता नानग राम बेरवा,एक्सईएन सिद्धार्थ मीणा, एक्सईएन हेमंत मीना, JEN महाराज सिंह गुर्जर को तुरन्त निलंबित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications