VIDEO : शादीशुदा पुलिस कांस्टेबल की लव स्टोरी, रात को 19 वर्षीय प्रेमिका का बर्थडे सेलिब्रेट किया और फिर...

बूंदी। राजस्थान पुलिस के एक कांस्टेबल की लव स्टोरी सवाई माधोपुर और बूंदी जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। शादीशुदा यह कांस्टेबल अभिषेक शर्मा अपनी अविवाहित साली से ही इश्क लड़ा रहा था। साली श्यामा शर्मा जब बनी प्रेमिका तो कांस्टेबल जीजा की जिंदगी में भूचाल आ गया। पहले तो जीजा का घर उजड़ा। बीवी दिव्या पाठक छोड़कर चली गई और फिर साली ने ही जीजा को मौत की नींद सुला दिया।

110 दिन पहले लापता हुआ था कांस्टेबल

110 दिन पहले लापता हुआ था कांस्टेबल

बूंदी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह ने बताया कि बूंदी के बीबनवा रोड निवासी अभिषेक शर्मा बूंदी पुलिस में कांस्टेबल था। वह पुलिस लाइन में तैनात था। 28 अगस्त 2019 को रहस्यमयी ढंग से लापता हो गया। साढ़े तीन माह बाद अभिषेक के मामले में बुधवार को बड़ा खुलासा हुआ। अभिषेक की हत्या सवाई माधोपुर के बौंली कस्बा निवासी उसकी फुफेरी साली 19 वर्षीय श्यामा शर्मा ने अपने दोस्त 21 वर्षीय नावेद रंगरेज के साथ मिलकर की थी।

 इसलिए की कांस्टेबल अभिषेक की हत्या

इसलिए की कांस्टेबल अभिषेक की हत्या

बूंदी पुलिस ने कांस्टेबल अभिषेक शर्मा की हत्या की आरोपी श्यामा और नावेद को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर ले रखा है। पूछताछ के दौरान श्यामा ने बताया कि वह उसके और अभिषेक के प्रेम प्रसंग की वजह से उसकी ममेरी बहन दिव्या पाठक का घर उजड़ गया। इसलिए वह अभिषेक से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती थी, लेकिन अभिषेक उसे छोड़ने को तैयार नहीं था। इसलिए उसने अभिषेक हत्या की योजना बनाई।

 साली ने यूं की जीजा की हत्या

साली ने यूं की जीजा की हत्या

बूंदी पुलिस की पूछताछ में श्यामा ने बताया कि अभिषेक की हत्या की योजनानुसार 28 अगस्त की रात को उसे खुद के जन्मदिन की पार्टी देने के बहाने बौंली बुलाया। जन्मदिन की पार्टी मनाने के बाद श्यामा व नावेद योजनानुसार अभिषेक को बौंली स्थित विजयगढ़ किले में ले गए। जहां उसके पर सिर लोहे के पाइप से वार कर उसकी हत्या कर दी और शव किले में ही गाड़ दिया।

 पुलिस से बचने के तमाम उपाय किए

पुलिस से बचने के तमाम उपाय किए

बूंदी पुलिस अपने ही लापता कांस्टेबल अभिषेक ​शर्मा का सुराग लगाने में 110 दिन खपा दिए। इसकी वजह यह बताई जा रही है श्यामा और नावेद ने पूरी वारदात को बेहर शातिर ढंग से अंजाम दिया। कदम कदम पर पुलिस से बचने का उपाय ढूंढ़ा। कांस्टेबल का शव किले में दफन करने के बाद उसके कपड़े बौंली के तालाब किनारे पटक दिए ताकि लगे कि उसने आत्महत्या कर ली और पुलिस व परिजन उसे तालाब में तलाशते रहे। अभिषेक की मोटरसाइकिल कुएं में डाल दी। वहीं, उसके मोबाइल की सिम निकालकर फेंक दिए।

ऐसे पकड़ी गई हत्या की आरोपी साली

ऐसे पकड़ी गई हत्या की आरोपी साली

बूंदी एएसपी सतनाम सिंह के अनुसार अभिषेक हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस करीब 200 मोबाइलों की लोकेशन खंगाली। अभिषेक और श्यामा के मोबाइल को भी जांच के दायरे में लिया, मगर ये आपस में बात करने के लिए दूसरे मोबाइलों का इस्तेमाल करते थे। फिर जांच के दौरान तीन मोबाइलों की लोकेशन देर रात विजयगढ़ फोर्ट के आस-पास आई। शक के आधार पर श्यामा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में तो वह गुमराह करती रही। फिर सच उगल दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+