Buffalo in Court: चोरी के 11 साल पुराने केस में चौमूं कोर्ट में भैंस की पेशी, गवाह भी आया

Buffalo in Court jaipur: राजस्‍थान के चौमूं न्‍यायालय में भैंस की पेशी हुई है। कोर्ट परिसर में वकील, पुलिस और परिवादी भैंस को देखते रह गए। 11 साल पुराने चोरी के मामले में भैंस की अगले माह फिर पेशी है।

Buffalo in Court Rajasthan: राजस्‍थान की चौमूं महानगर मजिस्ट्रेट क्रम संख्या-10 में एक भैंस पेश हुई। भैंस की पेशी चोरी के 11 साल पुरान मुकदमे में हुई है। नई तारीख भी मिली है। शेष गवाहों को सितम्‍बर में कोर्ट बुलाया गया है।

Buffalo in Court jaipur

जानकारी के अनुसार बिशनपुरा नींदड़ बालाजी के चरण सिंह शेखावत की 3 भैंस 11 साल पहले 26 जुलाई 2012 को चोरी हो गई थी। चरण सिंह की शिकायत पर जयपुर की हरमाड़ा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, जिसमें पता चला कि भरतपुर नगर निवासी अरशद मेव को गिरफ्तार कर उसके कब्‍जे से दो भैंस बरामद की है। चोरी की तीन भैंस में से एक की मौत हो चुकी थी।

मेव से बरामद की गई भैंस हरमाड़ा पुलिस मालिक चरण सिंह को सौंप दी, लेकिन वकील ने चौमूं महानगर मजिस्ट्रेट क्रम संख्या-10 में भैंस की शिनाख्‍तगी की अर्जी लगा दी। इस पर कोर्ट ने भैंस की पेशी के आदेश दिए।

10 अगस्‍त को भैंस मालिक चरण सिंह भैंस को गाड़ी में लेकर चौमूं कोर्ट पहुंचा। गवाह सुभाष चौधरी भी कोर्ट आया। उसने भैंस की शिनाख्‍त की। इसके बाद भैंस वापस मालिक को अस्‍थायी तौर पर सौंप दी गई, क्‍यों कि कानूनी प्रक्रिया से गुजरने वाली भैंस का ना सत्यापन व मेडिकल भी होना है।

भैंस चोरी के इस मामले में अब तत्‍कालीन नगर एसएचओ हीरालाल सैनी, भैंस मालिक चरण सिंह समेत पांच लोगों के बयान हो चुके हैं। कुल 21 गवाह हैं। शेष 16 गवाहों के बयान होने हैं। मामले में नई तारीख 31 सितंबर रखी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+