घर छुट्टी बिताकर डयूटी पर लौटे BSF jawan ने जैसलमेर में दी जान, खुद की रायफल से किया फायर
भारत-पाकिस्तान सीमा पर राजस्थान में स्थित जैसलमेर में तैनात बीएसएफ के एक जवान ने जान दे दी।
राजस्थान के जैसलमेर में तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान ने सुसाइड कर लिया। जवान ने खुद की राइफल से गोली मारकर जान दी है। जवान द्वारा यह कदम उठाने की वजह पता नहीं चल पाई है। वे तीन दिन पहले ही छुट्टी बिताकर डयूटी पर लौटे थे। आते ही खुद को गोली मार ली।

जानकारी के अनुसार कर्नाटक के गुलबर्ग जिले के कोटन में हिप्रपागा निवासी संदीप बिरादर (31) ने साल 2012 में इंडियन आर्मी ज्वाइन की थी। पिछले साल फरवरी में उनकी शादी हुई थी।
जैसलमेर एसपी विकास सांगवान के अनुसार BSF जवान संदीप बिरादर भारत-पाकिस्तान सीमा पर जैसलमेर के धनाना में 154वीं बटालियन की सीमा चौकी पर तैनात थे। मंगलवार सुबह अपनी राइफल से खुद को गोली मार ली।
सिर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए बीएसएफ जवान संदीप को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें डेड घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव सेना के अधिकारियों को सौंप दिया।












Click it and Unblock the Notifications