Chhotu Ram BSF Kishangarh: शहीद छोटूराम जाट को अंतिम विदाई, 11km में उमड़ा जन सैलाब
Shaheed Chhotu Ram BSF Rajasthan: राजस्थान के किशनगढ़ शहीद छोटूराम जाट को अंतिम विदाई दी गई। बुधवार को जब शहीद छोटूराम जाट अपने आखिरी सफर पर निकले तो जन सैलाब उमड़ पड़ा।
जानकारी के अनुसार छोटूराम जाट सीमा सुरक्षा बल (BSF) की 91 बटालियन में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। 18 फरवरी 2024 को हुए एनकाउंटर में शहीद हो गए थे।

छोटूराम जाट मूलरूप से किशनगढ़ के गांव तिलोनिया के रहने वाले थे। शहीद की पार्थिव देह पैतृक गांव पहुंची तो अंतिम दर्शन करने लोग उमड़ पड़े।
बता दें कि जवान छोटूराम जाट पश्चिम बंगाल के महेशपुर में तैनात था। 18 फरवरी को बीएसएफ की टुकड़ी पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। छोटूराम जाट के ठोड़ी और सिर में गोली लग गई, जिससे वो शहीद हो गए थे।
शहीद छोटूराम जाट की अंतिम यात्रा में जन सैलाब उमड़ा। लोगों ने छोटूराम जिंदाबाद के नारों से आसमां गूंजा दिया। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने ताबूत पर लपेटे हुए तिरंगे को सलामी दी और किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी और पूर्व विधायक नाथूराम सिसोदिया सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने शाहिद को पुष्प माला देकर श्रद्धांजलि दी।
शहीद के साथ आए जवानों ने पार्थिव देह पर लिपटा तिरंगा उनके बेटे दीपेंद्र को सौंपा गया। किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी ने कहा कि इस गांव में बड़ी संख्या में नौजवान देश की सेवा करने के लिए सेवा में जाते हैं। पहली बार तिलोनिया गांव का जवान शहीद हुआ है, जिससे पूरा गांव शोक की लहर में डूब गया।












Click it and Unblock the Notifications