LokSabha Election: झुंझुनूं सीट पर कांग्रेस से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे बृजेंद्र ओला,जानिए इनके बारे में

LokSabha Election: जाट बाहुल सीट झुंझुनू से पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए बृजेंद्र ओला ने तैयारी कर ली है।

चुनावी मैदान में उतरने के साथ हर कोई यह जानना चाहता है कि इस लोकसभा सीट का सियासी समीकरण क्या है। आखिर कौन है बृजेंद्र ओला जो इस बार कांग्रेस से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

brijendra-ola-will-contest-lok-sabha-elections-from-congress-on-jhunjhunu-seat-know-about-him

कांग्रेस ने झुंझुनू लोकसभा सीट पर विधायक विजेंद्र ओला को टिकट दिया है, वर्तमान में झुंझुनू विधानसभा सीट से विधायक है, पिछली बार के प्रत्याशी श्रवण कुमार का टिकट इस बार काट दिया गया है।

कौन है बृजेंद्र ओला

बृजेंद्र ओला लगातार चार बार से झुंझुनू विधानसभा से विधायक चुने गये हैं, अब उन्हें पहली बार लोकसभा का टिकट दिया गया है। बृजेंद्र ओला के पिता शीशराम ओला झुंझुनू लोकसभा से सांसद रह चुके हैं,केंद्र में मंत्री भी रहे हैं, कांग्रेस ने 2019 में श्रवण कुमार को टिकट दिया था।

अब वर्तमान में सूरजगढ़ से विधायक श्रवण कुमार का लोकसभा का टिकट काट कर विजेंद्र ओला को टिकट दिया गया है, बृजेंद् ओला कद्दावर जाट नेता और पूर्व केंद्र मंत्री शीशराम ओला के पुत्र हैं, बृजेंद्र की पत्नी राजबाला ओला भी लोकसभा का चुनाव लड़ चुकी है।

बृजेंद्र सिंह ओला का जन्म 1 जुलाई 1953 को हुआ, ओला लगातार चार बार विधायक है, राजस्थान सरकार में पूर्व परिवहन और सड़क सुरक्षा राज्य मंत्री थे।

झुंझुनू से कांग्रेस ने बृजेंद्र ओला को लोकसभा प्रत्याशी बनाया है, ओला गहलोत सरकार मैं राज्य सरकार मैं परिवहन मंत्री पद पर थे, वर्तमान में झुंझुनू लोकसभा सीट पर भाजपा के नरेंद्र कुमार सांसद है, नरेंद्र कुमार ने 2019 में कांग्रेस के श्रवण कुमार को चुनाव हराया था।

1952 में यहां पहली बार लोकसभा चुनाव हुआ था, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राधेश्याम मुरारका यहां पहले सांसद बने थे।

साल 2014 के चुनाव में मोदी लहर के बीच झुंझुनू लोकसभा सीट पर बीजेपी पहली बार जीत दर्ज कर पाई थी, यहां से बीजेपी संतोष अहलावत झुंझुनू से जीतकर लोकसभा पहुंची थी, जाट बहुल झुंझुनू लोकसभा क्षेत्र में आबादी के लिहाज से दूसरे नंबर पर मुस्लिम आबादी आती है माली मतदाता भी यहां बड़ी तादाद में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+