जोधपुर: मंडप छोड़कर भागने वाली दुल्हन की 13 साल की उम्र में हुई शादी, एक माह बाद हो गई थी विधवा
राजस्थान के जोधपुर में मंडप छोड़कर भागी दुल्हन ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

राजस्थान के जोधपुर में मंडप से दुल्हन भागने के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पूरी कहानी बाल विवाह, कम उम्र में विधवा हो जाने और फिर अधेड़ उम्र शख्स के साथ दूसरी शादी का है। जानकारी के अनुसार जोधपुर जिले के फलोदी की रहने वाली संजू की शादी महज 13 साल की उम्र में हो गई थी। शादी के एक माह बाद ही पति की मौत हो जाने से संजू विधवा हो गई थी।
बालिग होने पर संजू की शादी अधेड़ उम्र के शख्स से करवाई जा रही थी। संजू की शादी के बदले उसके मौसा मौसी ने दलाल से पांच लाख रुपए लिए थे। संजू को जब इस बेमेल शादी का पता चलने पर संजू मंडप छोड़कर भाग गई तो उसकी जगह उसकी छोटी बहन की शादी करवाई गई। पुलिस ने संजू की शिकायत पर उसके पिता समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं, बाल संरक्षण आयोग के निर्देश पर जिला कलेक्टर ने भी रिपोर्ट मांगी है।
बता दें कि संजू की उम्र अभी 22 साल है। उसकी जगह 16 वषीर्य छोटी बहन की शादी 45 साल के शख्स के साथ करवाई जा रही थी। पूरा मामला तब सामने आया जब संजू ने बाल संरक्षण आयोग से मदद मांगी। पुलिस ने दूल्हा किशन सिंह, उसके परिजन इंद्र सिंह व मेघ सिंह को अरेस्ट किया है। मीडिया से बातचीत में संजू ने बताया कि उसकी शादी साल 2013-14 में हो गई थी। तब संजू पांचवीं कक्षा में पढ़ती थी। जोधपुर एसपी ग्रामीण धमेंद्र यादव ने बताया कि संजू की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संजू की शादी के एक बाद ही उसके पति की मौत करंट लगने की वजह हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications