विदाई के बाद रास्ते से दुल्हन का अपहरण, फिल्मी स्टाइल में दिया पूरी वारदात को अंजाम, देखें VIDEO

Sikar News, सीकर। राजस्थान के सीकर जिले के धोद इलाके से एक दुल्हन का अपहरण किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरी वारदात को फिल्मी स्टाइल में अंजाम दिया गया। पुलिस ने अपहरण करने वालों की तलाश में जिलेभर में नाकाबंदी करवाई, मगर अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है। ना ही यह पता चला पाया है कि दुल्हन का अपहरण किसने व क्यों किया है।

दो बहनों की एक साथ शादी

दो बहनों की एक साथ शादी

जानकारी के अनुसार धोद इलाके के गांव नागवा में नजदीक के गांव मोरडूंगा से मंगलवार को रात बारात आई थी। दो बहनों एक साथ शादी थी। शादी की सारी सारी रस्में खुशी खुशी से सम्पन्न हो गई और बुधवार तड़के दोनों बहनें बाबुल के घर से विदा हो गई।

कुछ लोग आए और गाड़ी रुकवाई

कुछ लोग आए और गाड़ी रुकवाई

दोनों दुल्हन व दूल्हों के साथ कार में सवार होकर अपने गांव से करीब पांच किलोमीटर दूर रामबक्सपुरा बस स्टैण्ड के पास गाड़ियों में सवार होकर कुछ लोग आए और गाड़ी रुकवाई। एकबारगी दूल्हा-दुल्हन के माजरा समझ ही नहीं आया, मगर थोड़ी बाद वे लोग एक दुल्हन को अपने साथ ले गए। जाते जाते गाड़ी में तोड़फोड़ भी कर डाली।

 गांव में युवकों पर अपहरण की आशंका

गांव में युवकों पर अपहरण की आशंका

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और दुल्हन के परिजनों से मामले की पूरी जानकारी ली। परिजनों के गांव में युवकों पर अपहरण की आशंका जताई है। मामले की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।

इधर, फेरों से पहले प्रेमी 'कालिया' भगा ले गया दुल्हन

इधर, फेरों से पहले प्रेमी 'कालिया' भगा ले गया दुल्हन

यहा मामला राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के खमेरा पुलिस थाना इलाके के गांव पादरपाड़ा का है। सवनिया ग्राम पंचायत के पादरापाड़ा गांव की कला कुमारी की शादी पड़ोली पंचायत के बिजोर निवासी विकास के साथ तय हुई थी। दोनों की शुक्रवार को शादी होने थे और सुबह छह-सात बजे फेरे का समय तय किया गया था।

थानेदार से कहा कि साहब दुल्हन ला दो।

थानेदार से कहा कि साहब दुल्हन ला दो।

इससे पहले आदिवासी रिवाज के अनूसार हल्दी, आभूषण चढ़ाने सहित सभी रस्मे पूरी हो चुकी थीं। दूल्हे के घर गुरुवार को नोतरा भी रस्म हो गया, लेकिन शुक्रवार तडक़े बिजोर गांव के लोग बारात लेकर पहुंचे तो मालूम हुआ कि यहां पादरापाड़ा से दुल्हन फरार हो चुकी है। ऐसे में कुछ देर इंतजार करने के बाद बैंडबाजे एवं घोड़ी को रवाना कर दूल्हा बारातियों के साथ खमेरा थाने पहुंचा और घटना की जानकारी देकर थानेदार से कहा कि साहब दुल्हन ला दो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+