शादीशुदा प्रेमी ने बेवफाई के शक में तवे से काट दिया प्रेमिका का गला, दोनों के तीन-तीन बच्चे

बाड़मेर, 20 दिसम्बर। राजस्थान के बाड़मेर जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका का तवे से गला काट दिया, जिससे प्रेमिका की मौत हो गई। प्रेमी ने प्रेमिका की बेवफाई की शक में वारदात को अंजाम दिया है। प्रेमी और प्रेमिका दोनों ही शादीशुदा हैं। इनके तीन-तीन बच्चे हैं।

Barmer district of Rajasthan
बाड़मेर की बालोतरा पुलिस के अनुसार बालोतरा शहर के हीरा बा की ढाणी स्थित में 14 दिसंबर की सुबह राणकी पत्नी पप्पाराम का शव मिला था। गले पर किसी धारदार हथियार के निशान मिले थे। मौके पर खून से सन्ना तवा भी बरामद हुआ था। पुलिस ने उसको अपने कब्जे में लिया और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में मृतका के भाई ने हत्या का मामला दर्ज करवाया था।

पुलिस की शुरुआती जांच सामने आया कि आरोपी शिशुपाल पिछले पांच साल यहीं परिवार के साथ रह रहा है। इसी दौरान शिशुपाल की राणकी से मुलाकात हुई और दोनों में प्यार में हो गया। दोनों का तीन साल से अफेयर चल रहा था। राणकी पहले से ही शिशुपाल को जानती थी। जब भी वह अपने मायके आती थी तो उससे मिलती थी। फिलहाल राणकी पति से नाराज चल रही थी। इसके कारण वह कई महीनों से पीहर में ही रह रही थी. ऐसे में दोनों नियमित रूप से मुलाकात रहे थे।

इस बीच शिशुपाल को शक हुआ कि राणकी किसी अन्य युवक से भी मिलती है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। झगड़ा इतना बढ़ कि वह राणकी को धमकी देकर चला गया था कि यह तेरे लिए ठीक नहीं है। 13 दिसंबर की रात को जब राणकी अपने घर चली गई तब युवक वहां आया। उसने रसोई में रखा लोहे का तवा उठाया और राणकी की गर्दन पर वार कर दिया। वार इतना तेज था कि राणकी की मौके पर ही मौत हो गई।

शिशुपाल बालोतरा के इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित फैक्ट्री में ही काम करता था। वह कुम्हारों का चौक में अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता है। उसका भाई भी मजदूरी के लिए साथ रहता है। वहीं राणकी का पति जोधपुर में काम करता है। पति-पत्नी के बीच अनबन के चलते वह पिछले कुछ समय से अपने पति को छोड़कर बच्चों के साथ अपनी मां के पास बालोतरा में ही रह रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+