टंकी पर प्रेमी की नौटंकी : 'गांव वालों प्रेमिका से मेरी शादी करवा दो वरना टंकी से कूदकर जान दे दूंगा'

श्रीगंगानगर। तस्वीर राजस्थान के श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ पुलिस थाना इलाके के गांव पतरोड़ा की है। यहां एक युवक ने अपना प्यार पाने के लिए शोले फिल्म के वीरू की तर्ज पर पेयजल टंकी पर चढ़ गया और गांव वालों से गुहार लगाता रहा कि अगर शादी प्रेमिका से नहीं करवाई गई तो वह टंकी से नीचे कूदकर जान दे देगा।

Boyfriend climbed on water tank to marry girlfriend in Sri GangaNagar

हुआ यूं कि रिंपल सिंह नाम का युवक गांव पतरोड़ा में अपने ननिहाल में रहकर ​कपड़े सिलाई का काम करता है। वह एक युवकी से प्रेम करता है। उससे शादी नहीं होती देख युवक रविवार सुबह दस बजे गांव में करीब सौ फीट ऊंचे ओवरहैड टैंक पर चढ़ गया और चिल्लाने लगा कि मेरी प्रेमिका से शादी करवाओ।

देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। दो घंटे तक रिंपल सिंह टंकी पर चढ़कर नौटंकी करता रहा। ग्रामीणों ने उसे नीचे उतरने के लिए समझाइश की, मगर वह अपनी प्रेमिका से शादी करवाने की मांग पर अड़ा रहा। सूचना पाकर पहुंची अनूपगढ़ पुलिस ने समझाइश कर युवक को ग्रामीणों की मदद से सकुशल नीचे उतार कर उसे शांतिभंग में गिरफ्तार किया।

पुलिस को उसने बताया कि वह अपने ननिहाल में रहकर सिलाई का काम करता है। इसी दाैरान उस एक युवती से प्यार हो गया। रिंपल ने अपने परिजनों ने लड़की वालों से बात करने के लिए भेजा, परंतु लड़की के परिजनों ने शादी के लिए मना कर दिया। इस पर दुखी होकर जान देने के लिए टंकी पर चढ़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+