गायों के पेट से निकलीं ऐसी चीजें कि डॉक्टर भी रह गए हैरान
जयपुर। राजस्थान में गायों के पेट का ऑपरेशन करके ऐसी-ऐसी चीजें बाहर निकाली गई हैं कि देखने वाले हैरान हैं। हाल ही में हिंगोनिया गोशाला में लाई गई गाय के पेट से सेफ्टी पिन, ब्लेड, सिक्के, लोहे के टुकड़े, प्लास्टिक और बोतलों के ढक्कन बरामद निकले हैं।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में बड़े स्तर पर फैली गोशालाओं में गायों के मरने की खबर से सियासत भी गरमा रही है, वहीं दूसरी ओर गाय के पेट से ऐसी चीजें बाहर आने से गोशालाओं की हकीकत भी पता चल रही है।
पढ़ें: गाय के मुद्दे पर पीछे नहीं हटेगी वीएचपी, 7 नवंबर को करेगी रैली
गोशाला के बाहर सब ठीक, अंदर हाल बेहाल
शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित हिंगोनिया गोशाला जयपुर नगर निगम के अधीन है। राज्य में बीते कुछ सप्ताह में एक के बाद एक सैकड़ों गायों के मरने की खबर आई है। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि गायों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिलीं और बिना चारा-पानी के उनकी मौत हो गई। जबकि गोशाला के पास ही भटकने वाली बाहरी गायें, भेड़ और ऊंट तक स्वस्थ नजर आ रहे थे।

पढ़ें: VHP की पीएम को चेतावनी, गोरक्षक पर दिया बयान 2019 में पड़ेगा भारी
'गोशाला नहीं रिहैब सेंटर है ये'
डॉक्टरों ने बताया कि जितनी भी गायों को इलाज के लिए लाया जाता है उनमें से ज्यादातर कमजोर होती हैं। JMC के एडिशनल कमिश्नर ने कहा, 'यह गोशाला नहीं रिहैबिलिटेशन सेंटर है। इसलिए यहां जो गायें आतीं हैं शुरुआत में उनकी हालत खराब ही होती है। हम स्थिति सुधारने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं।'












Click it and Unblock the Notifications