Rajasthan: कौन हैं ये राजस्थान में पकड़े गए ब्लैकमेलर भाई? मोबाइल में मिले महिलाओं के 4 हजार फोटो
Blackmailer Brother Yogesh Mishra and Bablu Mishra: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के नोहर में दो एक दुकानदार भाइयों को पकड़ा है, जो महिलाओं को ब्लैकमेल करके उनके साथ शारीरिक संबंध बनाते थे।
इनके पास मोबाइल में महिलाओं की 4000 फोटो, 35 फेक आईडी, 13 जीमेल अकाउंट, फेसबुक और कई मोबाइल सिम बरामद हुई है। दोनों महज आठवीं पास हैं और मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाते हैं।

हनुमानगढ़ एसपी राजीव पचार के अनुसार नोहर निवासी योगेश मिश्रा व उसके भाई बबलू मिश्रा पुत्र नरेंद्र मिश्रा को अरेस्ट किया है। इनकी उम्र 24 व 25 साल है। पकड़ा गया तब बबलू छह महिलाओं से चैट करता पाया गया था।
इन ब्लैकमेलर भाइयों के खिलाफ 22 मार्च 2022 को प्रधानाध्यापक ने पत्नी व बेटी को ब्लैकमेल करने का केस दर्ज करवाया था। तब से पुलिस इनकी तलाश कर रही थी। इन्होंने प्रधानाध्यापक की पत्नी व बेटी की फोटे एडिट करके वायरल करवाया दिया था।
पुलिस जांच में पता चला कि दोनों भाई पहले सोशल मीडिया के जरिए युवतियों व महिलाओं से दोस्ती करते थे। फिर फोटो का आदान प्रदान करते तथा फोटो एडिट करके उसे अशलील बनाते और उसके बाद ब्लैकमेल करके उनसे शारीरिक संबंध बनाते थे।
दोनों भाई भले ही आठवीं तक पढ़े हो, मगर आईटी के अच्छे जानकार हैं। नोहर के तीन घरों का वाईफोई हैक करके करीब ढाई घंटे में फर्जी आईडी बनाकर उससे महिला की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि दोनों भाई महिलाओं को ब्लैकमेल करने के लिए जिस मोबाइल सिम का इस्तेमाल करते थे वो किसी मरे हुए व्यक्ति के दस्तावेजों के आधार पर उसके नाम से लेते थे। इसलिए पुलिस की साइबर सेल को इन शातिर भाइयों को पकड़ने में वक्त लग गया।












Click it and Unblock the Notifications