Rajasthan: भाजपा का महा सदस्यता दिवस, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने दिलवाई शपथ

Rajasthan Bjp News: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और राज्य सभा सांसद मदन राठौड़ ने आज जनसंघ संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर महा सदस्यता दिवस का आगाज किया।

मदन राठौड़ ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार पर पीएम मोदी ने अमल किया है। गरीब, युवा, महिला और किसान के लिए शुरू की जनहितैषी योजनाएं। भाजपा के ''महा सदस्यता दिवस'' पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड ने दौसा विधानसभा के 5 बूथों पर आमजन को दिलाई भाजपा की सदस्यता

जनसंघ संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को भारतीय जनता पार्टी ने ''महा सदस्यता दिवस'' के तौर पर मनाते हुए प्रदेशभर में सदस्यता अभियान को गति प्रदान की।

bjps-maha-membership-day-in-rajasthan-state-president-madan-rathore-administered-the-oath

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने दौसा विधानसभा के पांच बूथों पर आमजन को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। वहीं नांगल मंडल के प्यारीवास ग्राम स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में विद्यार्थियों के साथ वृक्षारोपण किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड ने दौसा प्रवास के दौरान विभिन्न बूथों पर 88 00 00 2024 नंबर पर मिस्ड कॉल करवाकर सदस्यता ग्रहण करवाई और कहा कि भारतीय जनता पार्टी आमजन को भाजपा परिवार में शामिल करने के लिए देशभर में सदस्यता अभियान चला रही है।

भाजपा की रीति और नीति से प्रभावित लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए भाजपा की सदस्यता दिलवाई जा रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा परिवार में शामिल होने के लिए आमजन में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मना रही है। पंडित उपाध्याय ने एक विचार दिया था कि हमें ऐसी राजनीति करनी है, जिससे सबका भला हो, सभी परिवार मजबूत बनें, सभी को रोजगार, रोटी, इलाज की सुविधा मिलने के साथ सबको आगे बढ़ने का मौका मिले।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के इस विचारधारा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्य किया और आमजन के लिए जन हितैषी योजनाओं को लागू किया। पीएम मोदी ने गरीब लोगों के रहने के लिए मकान की व्यवस्था की तो भोजन के लिए भी राशन देने का संकल्प पूरा किया।

इतना ही नहीं, देश की हजारों राजनीतिक पार्टियों में से भारतीय जनता पार्टी ने गरीब, महिला, युवा और किसान के हितों के बारे में सोचा और उनके लिए योजनाएं लागू की।

पीएम मोदी ने हर व्यक्ति को रोजगार के लिए कुटीर उद्योग से लेकर कौशल प्रशिक्षण तक की व्यवस्था की और व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक रूप से मदद के लिए भी योजनाएं शुरू की।

ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सभी को भाजपा परिवार में शामिल होना चाहिए। जनता की सेवा करने वाली राजनीतिक पार्टी भाजपा के परिवार का सदस्य बनकर हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूती प्रदान करनी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ दौसा विधानसभा के बूथ संख्या 15 के ग्राम होदायली, बूथ संख्या 38 भेडौली, बूथ संख्या 106 दौसा शहर, बूथ संख्या 147 मलारना और बूथ संख्या 203 प्यारीवास पर जाकर आमजनों से संवाद किया, भाजपा की रीति-नीति बताते हुए सदस्यता ग्रहण करवाई।

इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री महेंद्र कुमावत, भूपेंद्र सैनी, दौसा जिलाध्यक्ष प्रभूदयाल शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मंडल-बूथ अध्यक्ष, संयोजक, सह संयोजक उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+