Rajasthan: इस दिन भाजपा शुरू करेंगी महासदस्यता अभियान, क्या है भाजपा की तैयारी ?

Rajasthan: राजस्थान में भाजपा अब जल्द ही महा सदस्यता दिवस का आयोजन करने वाली है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जंयती पर शुरू करेंगे।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि 2 लाख 50 हजार कार्यकर्ता महा सदस्यता दिवस पर 25 लाख से अधिक सदस्य बनाकर अभियान को गति देंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि महा सदस्यता दिवस पर मैं स्वयं दौसा प्रवास बूथों पर रहूंगा और बूथ स्तर पर भाजपा कार्यकर्ता के साथ मिलकर आमजन को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाउंगा।

bjp-will-start-its-membership-drive-in-rajasthan-on-this-day-what-is-bjps-preparation

राठौड़ ने कहा कि आज देशभर में भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। ऐसे में भाजपा की रीति और नीति से लोगों को अवगत कराते हुए सदस्यता दिलवाई जा रही है।

राठौड़ ने प्रदेशवासियों से आह्वान करते हुए कहा कि हमें अधिक से अधिक संख्या में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूती प्रदान करना है।

भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता 25 सितंबर को सुबह 8 से रात 8 बजे तक विशेष अभियान चलाकर आमजन को भाजपा के सदस्य बनाएंगे

भाजपा के महा सदस्यता दिवस पर प्रत्येक विधानसभा के बूथ, शक्ति केंद्र, मंडल स्तर पर भाजपा कार्यकर्ता सुबह 8 से रात 8 बजे तक विशेष अभियान चलाकर आमजन को सदस्य बनाएंगे।

इसके लिए प्रत्येक बूथ पर 5, शक्ति केंद्रों पर 2, मंडल स्तर पर 5 और सभी विधानसभा स्तर पर 1-1 भाजपा कार्यकर्ता दिनभर बूथ पर प्रवास पर रहेंगे।

इतना ही नहीं, भाजपा प्रदेश कार्यालय से महा सदस्यता दिवस पर चलाए जा रहे विशेष अभियान की मॉनिटरिंग के लिए टीम का गठन भी किया गया है। वहीं प्रत्येक जिला स्तर पर 5-5 कार्यकर्ता को जिले की मॉनिटरिंग के लिए जिम्मेदारी भी दी गई है।

सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ अरूण चतुर्वेदी ने बताया कि सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के लिए सभी प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चाे के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश कार्य समिति सदस्य, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, अभियान की प्रदेश, जिला एवं मंडल टोली दिनभर बूथ पर रहेंगे और आमजन को सदस्य बनाएंगे।

चतुर्वेदी ने बताया कि अभियान के प्रथम चरण के बाद 1 से 15 अक्टूबर तक दूसरा चरण चलाया जाएगा। इसके बाद 15 से 30 अक्टूबर तक तीसरा चरण चलाकर सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे।

भाजपा सदस्यता अभियान के सह संयोजक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा ने बताया कि भाजपा के महा सदस्यता दिवस पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश पदाधिकारी भी विभिन्न क्षेत्रों में प्रवास पर रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+