Election Result 2019: राजस्थान में BJP फिर कर रही कांग्रेस का सूपड़ा साफ, मोदी भक्तों ने कल ही बना लिए लड्डू

Jaipur News in Hindi, जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर से कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने जा रहा है। लोकसभा चुनाव 2014 की तर्ज पर लोकसभा चुनाव 2019 में भी भाजपा राजस्थान की सभी 25 सीटें जीतने के करीब है। हालांकि अभी मतगणना चल रही है। सिर्फ रुझान आ रहे हैं, जिनमें राजस्थान की सभी सीटों पर भाजपा व भाजपा समर्थित आरएलपी प्रत्याशी आगे हैं।

BJP Bikaner

भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुरू की जश्न की तैयारी

राजस्थान में भाजपा कार्यकर्ता एग्जिट पोल के बाद से ही उत्साहित हैं। 19 मई की शाम को एग्जिट पोल में राजस्थान की 25 में से करीब 23 सीटें भाजपा के खाते में जाने के अनुमान के बाद से ही भाजपा ने जश्न की तैयारियां शुरू कर दी है। कई जगहों पर भाजपा कार्यकर्ता मिठाई बनाने में जुट गए थे।

बीकानेर में हलवाई धर्मेन्द्र अग्रवाल मोदी के सबसे बड़े प्रशंसकों में से एक हैं। बुधवार को ही धर्मेन्द्र का परिवार भाजपा के रंग वाले लड्डू बनाने में जुट गया था। धर्मेंद्र अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार को मतगणना का परिणाम आएगा। पीएम मोदी फिर से बहुमत की सरकार बनाएंगे। धर्मेन्द्र 51 किलो बेसन के लड्डू बनाए हैं।

bjp won in rajasthan

चुनाव परिणाम आने के बाद यह लड्डू झुग्गी-झोंपडिय़ों में रहने वाले लोगों को बांटे जाएंगे। बुधवार से लेकर गुरुवार सुबह तक लड्डू बनाने का काम जारी रहा। इस काम में सहयोग करने के लिए उनकी बहन मीना मित्तल भी गुजरात से बीकानेर आई हैं।

rajasthan lok sabha eklection result 2019


विधानसभा चुनाव में जीते लोकसभा में हारे
विधानसभा चुनाव 2018 में भाजपा को मात देकर सत्ता में आई कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार जीत का सिलसिला लोकसभा चुनाव 2019 में बरकरार नहीं रख पाई है। वैसे राजस्थान में वर्ष 2003 के चुनावों से एक अनूठी परिपाटी चली आ रही है कि जिस पार्टी की राज्य में सरकार आती है, उसे लोकसभा चुनाव में कम सीटें मिलती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+