Rajasthan: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने शुरू किया घर-घर तिरंगा अभियान,जानिए और क्या बोले राठौड़ ?

Rajasthan Bjp Prasident Madan Rathore: राजस्थान में भाजा प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने आजादी के अमृत महोत्सव के घर-घर तिरंगा अभियान की शुरूआत की है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत घर-घर तिरंगा फहराया जाएगा। घर-घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सद्भाव लाना है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ''घर-घर तिरंगा अभियान'' और ''विभाजन की विभिषिका स्मृति दिवस'' पर प्रेसवार्ता को संबोधित किया।

bjp-state-president-madan-rathore-started-door-to-door-tricolor-campaign-in-jaipur

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ''घर-घर तिरंगा'' फहराने की गौरवमयी अपील की है। इसका मुख्य उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करना, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सद्भाव एवं स्वाधीनता के आंदोलन से जुड़े सेनानियों को याद करना है। तिरंगा देशवासियों की आन-बान और शान है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड ने कहा कि 15 अगस्त आजादी का महापर्व के तौर पर मनाया जा रहा है। देश के 140 करोड़ देशवासियों के लिए गौरव के इस पर्व को तिरंगा अभियान से जोड़कर दोगुना करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर सभी अपने घर, प्रतिष्ठान, गली, मोहल्लों में तिरंगा फहराएंगे। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता इस घर घर तिरंगा अभियान को लेकर आमजन को तिरंगा यात्रा निकालकर जागरूक भी कर रहे है।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड ने कहा कि वहीं दूसरी ओर 14 अगस्त को भाजपा विभाजन की विभिषिका स्मृति दिवस के तौर पर मनाएगी।

14 अगस्त 1947 को लाखों लोग इधर से उधर हो गए, घर-बार छूटा, परिवार छूटा, लाखों की जानें गईं। यह दर्द विभाजन का था। ऐसे में भारत के लिए यह विभीषिका से कम नहीं था। इसी दर्द को याद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने का ऐलान किया था।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने ''आजादी आई आधी रात'' पुस्तक की चर्चा करते हुए कहा कि 1947 के उस क्षण को यादकर आज भी लोगों की रूह काप जाती है। एक ओर आजादी की खुशी थी तो दूसरी ओर आजादी के बाद हुए विभाजन का दुःख भी था।

कांग्रेसी नेताओं ने देश को धर्म के नाम पर विभाजित करने का काम किया। कांग्रेसी नेताओं ने नक्शे पर विभाजन तो कर दिया लेकिन इसके बाद हजारों-लाखों लोगों के जीवन पर गहरा संकट खड़ा हो गया था। कई जगहों पर बेकसूर लोगों का कत्लेआम किया गया, हजारों लोगों को घर बार छोड़ने को मजबूर होना पड़ा।

अब एक बार फिर से विपक्षी ताकतें देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही है लेकिन हम सब एकजुट है। विपक्ष के मंसूबों को पूरा होने नहीं देंगे। देश के नागरिक देशभक्ति के प्रति जागरूक है और विपक्ष के एजेंडे को समझ चुके है।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका प्रयास और सबका विकास की नीति पर कार्य कर रहे है। इस दौरान मंच पर तिरंगा अभियान के संयोजक एवं पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, भाजपा प्रदेश मंत्री भूपेंद्र सैनी और भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+