Lok Sabha Election: भाजपा लोकसभा चुनावों के मिशन 25 में करेंगी ग्राम परिक्रमा,देखिए कैसे
Lok Sabha Election Rajasthan: प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों को लेकर टीम मोदी ने मिशन 25 तैयार कर लिया है।
टीम मोदी ने राजस्थान के मिशन 25 को फतेह करने के लिए अब धरतीपुत्रों के साथ चौपाल कर मास्टर प्लान तैयार किया है।

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने ऐसी तैयारी की है कि जिसमें पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश के करीब 10 हजार गांवों में किसान चौपाल कर उनसे संवाद करेंगे।
राजस्थान में पूरी तरह चुनावी मोड में आ चुकी भाजपा प्रत्येक वर्ग को साधने की युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुट गई है। इस कड़ी में भाजपा के नेता अब प्रदेश के किसानों के बीच पहुंचकर उनके साथ संवाद स्थापित कर उनकी पीड़ा को हरने की कोशिश कर रहे है।
बीजेपी किसान मोर्चा पदाधिकारी और कार्यकर्ता अगले 13 दिनों में दस हजार से अधिक गांवों में किसान चौपाल कर केंद्र की मोदी सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाएंगे।
लोकसभा चुनाव के दौरान राजस्थान में मिशन 25 को पूरा करने के लिए बीजेपी पूरी ताकत से जुट गई है। बीजेपी ने लोकसभा चुनावों में किसानों के वोट हासिल करने के लिए देशभर में ग्राम परिक्रमा यात्रा शुरू की है।
एक महीने तक चलने वाली यह योजना राजस्थान में गति नहीं पकड़ पाई। इसका प्रमुख कारण किसान मोर्चा की कार्यकारिणी का गठन नहीं होना रहा।
अब किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी के गठन कर दिया गया है,इसके साथ ही मोर्चा की ओर से लोकसभा चुनाव को देखते हुए संभाग और सीट वाइज प्रभारी भी नियुक्त कर दिए हैं। इसके बाद अभियान के गति पकड़ने की संभावना है।
इधर बीजेपी किसान मोर्चा पदाधिकारियों की प्रदेश कार्यालय में बैठक हुई और भाजपा प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का मंत्र दिया।
इसके साथ ही अधिक से अधिक लोगों को नमो ऐप डाउनलोड करवाकर मोदी की किसान कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बीजेपी किसान मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को टारगेट दिया कि 12 मार्च तक चलने वाले ग्राम परिक्रमा यात्रा के लिए गांवों तक पहुंचना होगा।
करीब दस हजार ग्राम पंचायतों तक पहुंचकर किसान मोर्चा कार्यकर्ता गांवों में परिक्रमा लगाएंगे। परिक्रमा के दौरान आने वाले मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों की साफ सफाई करेंगे।
इसके बाद एक जगह चौपाल लगाएंगे, चौपाल में ग्रामीणों को मोदी सरकार की किसान योजनाओं की जानकारी देंगे।
वहीं जैविक खेती,अधिक पशुपालन,उन्नत खेती सहित नवाचार करने वाले किसानों का बीजेपी पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मान करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications