Rajasthan Election 2023: BJP के 40 स्टार प्रचारकों की सूची में मंत्री शेखावत के बाद वसुंधरा कौन से नंबर पर?
BJP Star Campaigners For Rajasthan Polls: राजस्थान चुनाव में पीएम मोदी, अमित शाह, गजेंद्र सिंह शेखावत व वसुंधरा राजे सिंधिया समेत भाजपा के 40 नेता स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।
BJP Star Leaders For Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधान सभा चुनाव 2023 में इस समय नामांकन का सिलसिला चल रहा है। 200 सीटों पर उम्मीदवार उतारे जाने के बीच भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी व राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे समेत 40 नेताओं के नाम हैं।
राजस्थान के भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों में महिला नेता सिर्फ पांच ही हैं। राजस्थान से जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत, बीकानेर सांसद अर्जुन राम मेघवाल, बाड़मेर सांसद कैलाश चौधरी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया, तारानगर से भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र राठौड़, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, ओम प्रकाश माथुर , सवाई माधोपुर से भाजपा उम्मीदवार डॉ. किरोड़ी लाल मीणा व घनश्याम तिवारी आदि शामिल हैं।

गजेंद्र सिंह शेखावत सबसे पहले
भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में राजस्थान के नेताओं में सबसे पहले 13वें नंबर पर गजेंद्र सिंह शेखावत का नाम आया है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को 24वें नंबर पर जगह मिली है। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में वसुंधरा राजे सिंधिया का विकल्प कही जा रही राजसमंद सांसद व जयपुर के विद्याधरनगर सीट से भाजपा उम्मीदवार दीया कुमारी को स्टार प्रचारकों की सूची में जगह नहीं मिल पाई है।

राजस्थान चुनाव 2023 में भाजपा के स्टार प्रचारक
1 नरेंद्र मोदी
2 जेपी नड्डा
3 राजनाथ सिंह
4 अमित शाह
5 नितिन गडकरी
6 योगी आदित्यनाथ
7 शिवराज सिंह चौहान
8 हेमंत बिसवा सर्मा
9 पीयूष गोयल
10 प्रहलाद जोशी
11 धर्मेंद्र प्रधान
12 स्मृति ईरानी
13 गजेंद्र सिंह शेखावत
14 भूपेंद्र यादव
15 अनुराग ठाकुर
16 अर्जुन राम मेघवाल
17 पुरुषोत्तम रुपैया
18 अर्जुन मूंडा
19 कैलाश चौधरी
20 कृष्ण पाल गुर्जर
21 संजीव कुमार बलयान
22 अरुण सिंह
23 सीपी जोशी
24 वसुंधरा राजे सिंधिया
25 राजेंद्र राठौड़
26 सतीश पूनिया
27 ओम प्रकाश माथुर
28 केशव प्रसाद मौर्या
29 नितिन पटेल
30 कुलदीप बिश्नोई
31 चंद्र शेखर
32 अलका गुर्जर
33 डॉ. किरोड़ी लाल मीणा
34 मनोज तिवारी
35 घनश्याम तिवारी
36 राजेंद्र गहलोत
37 अरुण चतुर्वेदी
38 कनकमल कटारा
39 पीपी चौधरी
40 रंजीता कोली
भाजपा ने घोषित किए 182 उम्मीदवार
राजस्थान विधानसभा चुनाव में 25 नंवबर को सभी 200 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होना है। 3 दिसंबर को मतों की गिनती की जाएगी। अब तक भाजपा ने तीन सूचियों में 182 उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है। शेष 18 सीटों पर भी प्रत्याशी जल्द ही घोषित होने वाले हैं। उधर, कांग्रेस ने पांच सूची जारी करके 156 उम्मीदवार घोषित कर दिए।
BJP releases a list of 40-star campaigners for #RajasthanAssemblyElection2023.
— ANI (@ANI) November 2, 2023
PM Modi, party chief JP Nadda, Defence Min Rajnath Singh, HM Amit Shah, UP CM Yogi Adityanath, Assam CM HB Sarma and other leaders have been named as star campaigners. pic.twitter.com/EegheHuhVR












Click it and Unblock the Notifications