Rajasthan: काग्रेस-भाजपा में यू-टर्न को लेकर शुरू घमासान, कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने सम्भाली कमान

Bjp Rajasthan Minister Jogaram Patel: भजनलाल सरकार बिते दिनों से एक के बाद एक आदेशों को यू-टर्न लेने के मामले में विपक्ष के निशाने पर है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से लेकर कई विपक्ष के नेता भाजपा सरकार को घेर रहे है।

अब भजनलाल सरकार के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के बयानों से कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने सुर से सुर मिलाया है। मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा है कि सरकार को आदेश जारी करने और उनकों वापस लेना कोई गलत बात नहीं है।

bjp-rajasthan-minister-jogaram-patel

कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने विपक्ष के आरोपों पर चुटकी लेते हुए कहा है कि यू-टर्न को कुछ गलत अर्थो में परिभाषित किया जा रहा है।

राजस्थान सरकार के कानून मंत्री जोगाराम पटेल आज जोधपुर दौरे पर पहुंचे, इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा की सरकार के द्वारा किए गए आदेश को कुछ घंटे में रोकना पर गलत नहीं है।

कैबीनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि जहां तक नगर निकायों में मनोनित सदस्यों की नियुक्ति के आदेश जारी किए थे लेकिन उसमें एक त्रुटि हो गई थी और त्रुटि की जानकारी मिली तो हमने उस आदेश को तुरंत रोक दिया। यह यू टर्न नहीं होता है।

मंत्री पटेल ने अध्यापकों के तबादले होने के बाद आदेश को रोकने के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि हमारी पार्टी में कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को महत्व दिया जाता है। लेकिन तबादले आदेश जारी होने के बाद हमारे जनप्रतिनिधियों, नेताओं ने आपत्ति की और कहा कि यह थोड़ा ठीक नहीं है तो उस बात को महत्व दिया गया, आधार दिया और मान दिया गया।

इसलिए उस ट्रांसफर लिस्ट को कुछ दिनों के लिए रोका गया है। हम विधिवत इस सूची को जारी करेंगे, इसलिए इसे यू-टर्न की परिभाषा देना ठीक नहीं है।

अपनी ही सरकार के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के यू-टर्न वाले बयान पर कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि जीवन में कभी-कभी यू-टर्न ले लेना चाहिए। इसे तबादला सूची से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए, किरोड़ी लाल मीणा ने किस संदर्भ में कहा यह मुझे जानकारी नहीं है।

वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा शिक्षा मंत्री पर दिए बयान को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को सुर्खियों में रहने की आदत है। सुर्खियों के बयान कोई महत्व नहीं रखते है। ऐसे बयानों को कोई महत्व भी नहीं देता ना ही समर्थन करता है, चाहे पूर्व के प्रदेश अध्यक्ष हो या फिर पूर्व के मुख्यमंत्री इन सब की सुर्खियों में रहने की आदत है और इस आदत के लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं।

मंत्री जोगाराम पटेल के तीखे जवाबों के बाद कांग्रेस की ओर से अब तक कोई पलटवार नहीं आया है। हालांकि प्रदेश में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनावों का आगाज हो चुका है। ऐसे में आने वाले दिनों में कुछ ऐसे बयानों की बौछारें देखने को मिल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+