अपशब्द बोलने वाले MP रमेश बिधूड़ी को BJP ने सौंपी टोंक की कमान, यहीं से चुनाव लड़ते हैं सचिन पायलट
Ramesh Bidhuri vs Sachin Pilot in Tonk: संसद में आपत्तिजनक भाषा बोलकर चर्चा में आए भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी की अब राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में एंट्री हुई है। भाजपा ने रमेश बिधूड़ी को टोंक विधानसभा क्षेत्र का चुनाव प्रभारी बनाया है।

टोंक विधानसभा सीट राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में सबसे चर्चित सीटों में से एक हैं। पूर्व डिप्टी सीएम व पीसीसी चीफ रहे सचिन पायलट टोंक से विधायक हैं। इस साल भी सचिन पायलट यहीं से चुनाव लड़ सकते हैं। सचिन पायलट और रमेश बिधूड़ी दोनों गुर्जर समाज से आते हैं।
टोंक विधानसभा चुनाव प्रभारी रमेश बिधूड़ी के सामने यहां भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलवाना चुनौतिपूर्ण रहेगा। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में सचिन पायलट ने टोंक से भाजपा के कैबिनेट मंत्री यूनुस खान को 54 हजार से ज्यादा मतों से हराया था। इस बार अभी भाजपा-कांग्रेस दोनों ने ही टोंक में उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।
बता दें कि रमेश बिधूड़ी दिल्ली से तीन बार विधायक रह चुके हैं। साउथ दिल्ली से दूसरी बार सांसद हैं। हाल ही नई संसद के विशेष सत्र में रमेश बिधूड़ी ने अमरोहा से बसपा सांसद दानिश अली के लिए आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल से चर्चा में रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जल्द जारी करने वाली है। अमित शाह व जेपी नड्डा आज बुधवार को जयपुर में चुनावी बैठकें भी कर रहे हैं।
हाल ही में जब सचिन पायलट टोंक दौरे पर थे, तब जनता से उनसे पूछा था कि क्या आप दोबारा टोंक से चुनाव लड़ेंगे? इस पर पायलट ने कहा था कि टोंक पर सभी की नजर है। लेकिन उन्हें विश्वास है कि टोंक की जनता पिछली बार से भी ज्यादा वोट देकर इस बार अपना ही रिकॉर्ड तोड़ देगी। उस वक्त पायलट ने भले ही कोई साफ जवाब न दिया हो, लेकिन टोंक सीट पर दावेदारों की कतार को लेकर इशारा कर दिया था।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications